Athrav – Online News Portal
नोएडा वीडियो

बादलों ने आसमान को ऐसा घेरा, चारों ओर छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली, निजात- देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा समेत एनसीआर में मानसून की बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह आज भी जारी रहा बादलों ने आसमान को ऐसा घेरा कि चारों और अंधेरा सा छा गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने नोएडा वासियों को उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई। तापमान में गिरावट आई है वहीं शहर में कई जगह जलभराव की समस्या भी सामने आ रही है सड़कों और पार्कों में जलजमाव एक बड़ी समस्या बना हुआ है।  

सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। बारिश का सिलसिला भी सुबह से ही शुरू हो गया था और दिन में कई बार रुक रुक कर बारिश हुई दोपहर बाद से नोएडा में झमाझम बारिश शुरू हो गयी । शाम तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। उमस भरी गर्मी से परेशान आमजन ने राहत महसूस की है। बारिश के बाद चली हवा से तापमान में गिरावट आई है। जिसके कारण बारिश के चलते नोएडा में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। शहर के कई सैक्टर में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पडा।

Related posts

पुलिस और ठक-ठक गिरोह के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल

Ajit Sinha

आसमान छूती इमारतों की आग से सुरक्षा का ब्रह्मास्त्र कम्प्रेस्ड एयर फोम तकनीक, 300 मीटर ऊपर मात्र 2 मिनट में बुझेगी आग।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी ने आज गोवा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी के बारे में क्या कहा, इंग्लिश में सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha
error: Content is protected !!