Athrav – Online News Portal
नोएडा वीडियो

बादलों ने आसमान को ऐसा घेरा, चारों ओर छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली, निजात- देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा समेत एनसीआर में मानसून की बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह आज भी जारी रहा बादलों ने आसमान को ऐसा घेरा कि चारों और अंधेरा सा छा गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने नोएडा वासियों को उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई। तापमान में गिरावट आई है वहीं शहर में कई जगह जलभराव की समस्या भी सामने आ रही है सड़कों और पार्कों में जलजमाव एक बड़ी समस्या बना हुआ है।  

सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। बारिश का सिलसिला भी सुबह से ही शुरू हो गया था और दिन में कई बार रुक रुक कर बारिश हुई दोपहर बाद से नोएडा में झमाझम बारिश शुरू हो गयी । शाम तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। उमस भरी गर्मी से परेशान आमजन ने राहत महसूस की है। बारिश के बाद चली हवा से तापमान में गिरावट आई है। जिसके कारण बारिश के चलते नोएडा में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। शहर के कई सैक्टर में जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पडा।

Related posts

सीपी लॉ एंड आर्डर ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों के आसपास फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Ajit Sinha

परीक्षार्थी की जगह नकली परीक्षार्थी को बैठकर पास कराने का ठेका लेने वाले साल्वर गैंग का पर्दाफाश, चार अरेस्ट 

Ajit Sinha

लूट, हत्या, डकैती के मामले में वांछित शातिर लूटेरा पुलिस मुठभेड़ पैर में गोली लगने से घायल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!