Athrav – Online News Portal
जरा हटके नोएडा स्वास्थ्य

कॉन्स्टेबल अमित कुमार ने अपना प्लाज्मा डोनेट कर बचाई कोरोना पीड़ित की जान 

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: गौतमबुध नगर के पुलिसकर्मी न सिर्फ कोरोना वायरस के साथ जंग में जूझ रहे हैं, बल्कि कोरोना पीड़ितों के जीवन बचाने में अपना योगदान दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में कोरोना को मात दे चुके थाना -49 के सिपाही ने अपना प्लाज्मा दान कर एक कोरोना मरीज का जीवन बचाने में मदद की जिसकी सराहना सभी लोग कर रहे है। नोएडा ज़ोन-1 के एसीपी रजनीश कुमार ने बताया कि नोएडा के अस्पताल में एक करोना मरीज के जीवन को बचाने के लिए प्लाज्मा की जरूरत थी। रोगी के परिजनो को 3 दिनों तक जगह-जगह भटकने के बाद भी जब कोई प्लाज्मा डोनर नहीं मिल पाया।  तब उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।  

एसीपी रजनीश कुमार का कहना है कि  जब बात का उन्हे पता चला उन्होंने अपने उन पुलिस कर्मियों से संपर्क किया। जो पिछले दिनों कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके थे। जब वे इस बारे में जनकारी हासिल कर रहे उसी दौरान थाना 49 में तैनात कॉन्स्टेबल अमित कुमार  आगे आए और अपना प्लाज्मा देने की सहमति जताई। अमित ने हॉस्पिटल जाकर अपना प्लाज्मा देकर कोरोना पीड़ित मरीज की जीवन को बचाने का कार्य किया है किसकी प्रशंसा सभी कर रहे हैं।

Related posts

20 वे फ्लोर पर अटकी रही लिफ्ट, कड़ी मशक्कत के बाद 4 लोगो को सुरक्षा गार्ड ने बाहर निकाला-वीडियो देखें

Ajit Sinha

माता वैष्णो देवी के दर्शन के दौरान हुई भगदड़ में मोनू शर्मा की मौत से, दादरी के मोहल्ला न्यादर गंज में पसरा मातम 

Ajit Sinha

कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में  91 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब यह आकड़ा 2003 तक पहुंचा। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!