Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

कोरोना का कहर जारी: फरीदाबाद जिले में आज 194 नए कोरोना संकर्मित केस आए हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद जिले में कोरोना संक्रमित के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं, ऐसे अवस्था में आमजन करें तो क्या करें। अब तो इस महामारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन के लिए भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज जो जिला प्रशासन ने मीडिया को  कोरोना संक्रमित केसों के जो आंकड़े  जारी किए हैं दरअसल में  चौकाने वाले हैं। वह संख्या हैं कुल 3132 हैं। इसमें 194 नए मामले हैं। हालाँकि इसमें 1756 मरीज ठीक होकर अपनों के बीच पहुंच चुके हैं। 
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 29097 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 10220 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 18807लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 25965 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 21996 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 18044 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 820 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 3132 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं,
जिनमें से 482 लोगों को  अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 824 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 1756 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 70 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें  76 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 17 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है । 94 ऐसे मरीज हैं जो 10 दिनों से ज्यादा से  अस्पताल में दाखिल हैं आज जिले में 194 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।

Related posts

फरीदाबाद: नागरिक अस्पताल के मेडिट्रिना हार्ट सेंटर में स्वस्थ्य विभाग का छापा महिलाओं के गर्भ में भ्रूण की जांच करते पकड़ा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पलवल के गांव दीघौट में आज दो लकड़ों को हमलाबारों ने गोलियों से भून डाला, एक लड़के की मौत,दूसरा लड़का गंभीर।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 13 सीनियर आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!