Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ईंट भट्ठा कारोबारी को दो बदमाशों ने गोलियों से भूना, मौत

सोहना (गुरुग्राम): सोहना-गुरुग्राम रोड पर चुंगी नंबर-एक के नजदीक शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे आल्टो कार सवार बदमाशों ने ईंट भट्ठा कारोबारी वीरेंद्र दायमा को गोलियों से भून डाला। वीरेंद्र पर छह गोलियां चलाई गईं थीं। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ही सहायक पुलिस आयुक्त संदीप हुड्डा मौके पर पहुंचे। नरेंद्र दायमा की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

गांव हरियाहेड़ा निवासी वीरेंद्र दायमा वारदात के समय चुंगी नंबर-1 के नजदीक अपने कार्यालय के बाहर बैठे थे। उनका बड़ा भाई नरेंद्र दायमा कार्यालय के भीतर अखबार पढ़ रहा था। वह हत्या के एक मामले में सजायाफ्ता है और तीन महीने के पैरोल पर है। इसके अलावा भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गोली लगने के बाद तत्काल बड़े भाई नरेंद्र दायमा ने अपनी कार से उन्हें नजदीक अस्पताल में पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले को आपसी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है। दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. आल्टो कार से तीन हथियारबंद बदमाश पहुंचे थे। उनमें से दो ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्थानीय थाना पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच सोहना एवं मानेसर की टीम ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रीतपाल का कहना है कि आरोपितों की पहचान की जा रही है।

Related posts

लिफ्ट देकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने एक बदमाश घायल, चार अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: भीषण मुठभेड़ में, पुलिस की गोली से 4 कुख्यात बदमाश ढेर, 1 बदमाश घायल, 3 पुलिस कर्मी को भी लगी गोली।

Ajit Sinha

कभी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का अधिकारी,कभी फर्जी पत्रकार बनकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले दो लोग अरेस्ट 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!