Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अरुण यादव को उत्तर भारत के 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश का सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा चुनावों में बेहतरीन कार्य को देखते हुए हरियाणा भाजपा आईटी सेल के संयोजक अरुण यादव को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में चलाए गए राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अरुण यादव को उत्तर भारत के 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश का सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया है। जिनमें 
पंजाब, दिल्ली,जम्मू कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड शामिल है। इसके अलावा केंद्र शासित चंडीगढ़ की जिम्मेदारी भी अरुण यादव को ही सौंपी गई है।

लगभग सवा साल पहले भारतीय जनता पार्टी के आईटी एवं सोशल मीडिया का स्टेट हैड नियुक्त किए जाने के बाद से अरुण के नेतृत्व में ही आईटी टीम ने इस बीच होने वाले हरियाणा के सभी चुनावों में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन्हीं कामयाबियों को देखते हुए श्री यादव सीएए जन जागरण अभियान के सोशल मीडिया प्रमुख बनाए गए हैं। खास बात यह है कि हरियाणा में आईटी टीम के कार्य की सराहना खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। 



आगामी दिनों तक जितने भी कार्यक्रम चलेंगे,उनको सोशल मीडिया के माध्यम से बेहतर तरीके से जनता के सामने रखना एक चुनौती पूर्ण कार्य है, लेकिन भाजपा नेतृत्व ने इस चुनौती से निपटने के लिए अरुण यादव को चुना है। अरुण यादव ने बताया कि देश में विपक्षी पार्टियां नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैलाने में लगी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने भी इस कानून की सही जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान छेड़ा है। उन्होंने बताया कि पूरा देश सीएए के समर्थन में है। केवल कुछ विपक्षी राजनीतिक दलों के लोग इस पर लोगों को गलत जानकारी देकर भड़का रहे हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता और देशभक्त लोग जनता तक सही जानकारी पहुंचाकर विपक्षियों के मंसूबों को असफल करने में कामयाब होंगे।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:  6821.13 करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से विभिन्न स्थानों तक मेट्रो रेल कनेक्शन को स्वीकृति मिली।

Ajit Sinha

आर्चरी वर्ल्ड कप के लिए गुरूग्राम के रिषभ यादव का हुआ चयन-जानने के लिए पढ़े

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: लघु सचिवालय भवन की सुरक्षा के लिए एसडीएम और सीटीएम ने किया निरीक्षण

Ajit Sinha
error: Content is protected !!