Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा संचालित डी.एड. कोर्स की विभिन्न रि-अपीयर परीक्षाएं 8 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक होंगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा संचालित डी.एड. कोर्स की विभिन्न रि-अपीयर परीक्षाएं 8 जनवरी से लेकर 17 जनवरी 2020 तक होंगी। इनमें प्रथम वर्ष-2017 (रि-अपीयर), डी.एड. प्रथम वर्ष-2018 (रि-अपीयर) एवं द्वितीय वर्ष-2017 (रि-अपीयर) की परीक्षाएं शामिल हैं।           



इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि इन परीक्षाओं में कुल 12098 परीक्षार्थी 52 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इन परीक्षाओं के लिए 52केंद्र अधीक्षक व 541 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि डी.एड. प्रथम वर्ष-2017 (रि-अपीयर) के 1591 परीक्षार्थी, डी.एड. प्रथम वर्ष-2018 (रि-अपीयर) के 7,604 परीक्षार्थी तथा डी.एड. द्वितीय वर्ष-2017 (रि-अपीयर) के 2,903परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 47 फ्लाईंग स्कवैड परीक्षा केंद्रों पर लगातार छापे मारेगें। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की व्यापक व्यवस्था एवं धारा-144 लागू करने के लिए पुलिस महानिदेशक, हरियाणा को अद्र्धसरकारी पत्र लिखे गए हैं।

Related posts

160 करोड़ के गबन मामले में नया मोड़ : सन्नी गर्ग ने ACB को ईमेल से भेजा बयान, जान से मारने की धमकी का आरोप।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:भारी तादाद में नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को किया जब्त,आरोपित अरेस्ट- अनिल विज

Ajit Sinha

कांग्रेस की सरकार बनते ही बुजुर्गों को 6000 रुपये महीना बुढ़ापा पेंशन और गरीबों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी – हुड्डा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!