Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ग्रीन फिल्ड कालोनी के दो अलग -अलग फ्लैटों से दिन दहाड़े लाखों गहने की चोरी के सनसनी खेज मामला आया सामने , कैमरे कैद। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी में बुधवार को दिन दहाड़े दो अलग -अलग फ्लैटों  से अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर लाखों रूपए के जेवरात चोरी करके चंपत हो गए। चोरों के आते -जाते हुए के हरकतें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

हर्ष गंभीर ने बताया कि वह बी- ब्लॉक ,फ्लैट नंबर -379, सेकेंड फ्लोर ,ग्रीन फील्ड कालोनी, फरीदाबाद में अपने पत्नी के साथ रहते हैं। बुधवार को सुबह के वक़्त दोनों पति-पत्नी अपने फ्लैट में ताला लगा कर अपने -अपने डियूटी पर गए हुए थे.जब वह लोग सांय के वक़्त अपने ऑफिस से वापिस लौटे तो देखा कि उनके फ्लैट का मेन गेट खुला हुआ था। जब वह लोग फ्लैट के अंदर घुसे तो देखा कि अलमारी खुला हुआ था और उसमें का तक़रीबन सारा सामान बिखड़ा हुआ था। उनका कहना हैं कि गहने वाले स्थान को उन्होनें चेक किया तो देखा की वहां से सारे गहने गायब थी। इसके बाद उन्होनें इस घटना क्रम की सूचना ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी दी। इसके बाद वहां से पुलिस पहुंची और मौके का मुआयना किया।



छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो दिखाई दिया की दोपहर के 12:30 बजे एक स्कूटी पर तीन लोग आए जिनमें एक शख्स हेलमेट पहने हुए था पर स्कूटी पर से दो शख्स नीचे उतरे और सीढ़ी से चढ़ कर ऊपर की तरफ जाते हुए और तक़रीबन 9 मिनट के बाद वापिस आते हुए दिखाई दे रहे हैं।  इसी प्रकार कुणाल कालरा निवासी ब्लॉक सी-3579 ,फर्स्ट फ्लोर ,ग्रीन फिल्ड कालोनी ने सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमे में कहा कि उनके फ्लैट से अज्ञात चोर एक सोने का मंगलसूत्र, रिंग गोल्ड, सोने की टॉप्स,चांदी का लोटा व थाली के अलावा आदि कीमती सामानों को चोरी कर ले गए।          

Related posts

फरीदाबाद से 14 नवंबर को रवाना होगी ‘हिंद की चादर’ तीसरी यात्रा

Ajit Sinha

बीपीओ सर्किल हेड को कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने केबिन में घुसकर मारी गोली, नौकरी से निकाले जाने से था खफा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पाठ्यक्रम लाएगी: विपुल गोयल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!