Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद से 14 नवंबर को रवाना होगी ‘हिंद की चादर’ तीसरी यात्रा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी प्रभलीन सिंह ने आज गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर ‘हिंद की चादर यात्रा को लेकर जिला के गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उनके साथ उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।
ओएसडी प्रभलीन सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 25 नवंबर 2025 को जिला कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों की संख्या में संगत भाग लेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद से प्रारंभ होने वाली ‘हिंद की चादर’ तीसरी यात्रा दिनांक 14 नवंबर को सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से रवाना होगी। यह यात्रा जिले के विभिन्न गुरुद्वारों से होते हुए गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल से गुजरकर कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के साथ-साथ जिलेभर में एक माह तक श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विविध आयोजन हो रहे है,जिनमें स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों के लिए सेमिनार, क्विज प्रतियोगिताएं, चित्रकला प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, संगोष्ठियों के साथ – साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। यात्रा के दौरान सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।बैठक में एडीसी सतबीर मान, सीईओ जिला परिषद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में मधुबन में दो दिवसीय बैठक आयोजित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इस्टेट मैनेजर विकास चौधरी और सीनियर मैनेजर मनोज, सब इंस्पेक्टर व डीआरओ रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला प्रशासन ने आज मौजूदा स्थितियों को देखते हुए मैक्रो कंट्रक्शन ज़ोन में प्रतिबंध लगाए गए है-जरूर पढ़ें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x