Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क पदों के लिए भर्ती परीक्षा 10 नवंबर को: डीसी अतुल कुमार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा के अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क पदों की भर्ती परीक्षा 10 नवंबर को प्रातः 10बजे से दोपहर 12बजे तक फरीदाबाद जिला के 30 परीक्षा केंद्रों पर होगी।इस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिलाधीश अतुल कुमार ने दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू की है।



इन आदेशों में जिलाधीश द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में परीक्षा समय के दौरान भीड़ जमा होने तथा फोटोस्टेट मशीनों के संचालन पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन या अन्य प्रकार का संचार यंत्र ले जाने पर भी पाबंदी रहेगी। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी के सी ब्लॉक में पानी की समस्या को खत्म करे यूआईसी, वरना इससे भी बड़ा आंदोलन करेंगें : वीरेंदर भड़ाना।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; फ़्री में आपकों पौधा लेना हैं तो आपको शपथ पत्र जरूर देना होगा, 30 जुलाई को लगाएं पौधें जाएगें, विपुल गोयल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!