Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बीपीओ सर्किल हेड को कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने केबिन में घुसकर मारी गोली, नौकरी से निकाले जाने से था खफा


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर दो स्थित एक वीडियो में उस समय सनसनी फैल गई जब नौकरी से निकाले जाने से खफा होकर एक पूर्व कर्मचारी ने बीपीओ के सर्किल हेड के केबिन में घुसकर उसे गोली मार दी गोली सर्किल हेड के सीने में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने तत्काल उन्हें कैलाश हॉस्पिटल में एडमिट कराया है जहां आईसीयू में उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलने पर थाना  फेस वन पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई आरोपी की तलाश की जा रही है।  

सेक्टर- 2 के बी- 133 में एनएसबी नाम के इसी बीपीओ में वारदात घटित हुई है जब बीपीओ सर्किल हेड शदरुल इस्लाम को कंपनी के पूर्व कर्मचारी अनूप सिंह केबिन में घुसकर गोली मार दी .  एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि बीपीओ में गन शूट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। थाना फेज-1 की पुलिस ने बीपीओ हेड को घायल अवस्था कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि सर्किल हेड शदरुल इस्लाम को गोली मारने वाला कंपनी का पूर्व कर्मचारी अनूप सिंह है,  जो दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रहता है और कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम करता था।

उसके खराब व्यवहार के चलते 6 महीने पहले ही सर्किल हेड ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। करीब एक महीने पहले वह कंपनी में दोबारा नौकरी मांगने को आया था लेकिन कंपनी की तरफ से नौकरी नहीं दी गई थी. अनूप सिंह इसके लिए  सर्किल हेड शदरुल इस्लाम को जिम्मेदार मानता था और उस से रंजिश रखता था। बुधवार की शाम को अनूप सिंह सर्किल हेड शदरुल इस्लाम के केबिन में घुस गया।   जहां उसकी सर्किल हेड बहस हो गई जिसके बाद अनूप ने अवैध तमंचा निकालकर उस पर फायरिंग कर दी गोली सदर उल इस्लाम की दायी छाती के पास लगी उसे तत्काल उपचार के लिए सेक्टर 27 स्थित कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया पुलिस अनुज की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई है.

Related posts

फरीदाबाद:एक नवजात बच्ची लावारिश अवस्था में मलेरना रोड की झाड़ियों से पुलिस को मिली हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज 3 इंस्पेक्टरों सहित 12 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha

एक युवक की खुले मेनहोल में गिरने से मौत हो गई, फायर बिग्रेड की मदद से उसके शव को निकाला गया -पुलिस की जांच जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x