Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

खेड़ीपुल इलाके के प्रिंस ज्वैलर्स की दूकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए के गहने व नगदी चोरी कर ले गए, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात ओल्ड फरीदाबाद के भारत कॉलोनी स्थित हनुमान नगर में एक ज्यूलर्स की दुकान का शटर तोड़ कर अज्ञात चोर लाखों के गहने व नगदी चोरी करके ले गए। इस चोरी की वारदात की सूचना दुकान मालिक अमित वर्मा को आज सुबह उस समय लगी जब वह अपना दुकान खोलने के लिए आया था। इस संबंध में खेड़ीपुल थाने के एसएचओ संदीप मोर का कहना हैं कि अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

दुकान मालिक अमित वर्मा ने खेड़ीपुल थाने में एक लिखित शिकायत दी हैं कि खेड़ी रोड स्थित हनुमान नगर के गली नंबर -45 में प्रिंस ज्यूलर्स के नाम उसकी दुकान हैं। सोमवार की रात को वह अपनी दुकान बंद करके अपने घर चला गया. जोकि दुकान से सिर्फ थोड़ी ही दूरी पर हैं। आज सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए आया तो उसके दुकान का शटर खुला था और दुकान से जेवरात और नगदी गायब थे।



उनका कहना हैं कि उसके दुकान से चोरी किए गए सामानों के विवरण इस प्रकार हैं :- 6 किलो चांदी, 250 ग्राम सोना, आईडी प्रूफ (आधार कार्ड,पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, एक फाइल जिसमें बैंक एवं एलआईसी पालिसी के कागजात थे हैं। जिसकी कीमत तक़रीबन 10 लाख रूपए हैं। इस मामले में खेड़ीपुल थाने के एसएचओ संदीप मोर का कहना हैं कि अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद : 40 वर्षीय एक शख्स की गला घोंट कर हत्या, जुर्म छुपाने के उद्देश्य से बाईपास के पास फेंका, लाश की पहचान हुई नहीं,केस दर्ज।

Ajit Sinha

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया एडीआर सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का उद्घाटन

Ajit Sinha

गुरूग्राम पुलिस का वांछित बदमाश मुठभेड़ के उपरान्त अवैध हथियारों सहित सोनीपत पुलिस ने किया गिरफतार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!