Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ा :बसंतपुर में सैकड़ों मकान बाढ़ के चपेट में, जिला प्रशासन ने खाली कराया मकानों को।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे बसंतपुर इलाके में अब बाढ़ का पानी बढ़ने लगा है, दर्जनों मकान बाढ़ के पानी के चपेट में आ चुके हैं। जिसके चलते जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी अब मकानों को खाली करा रहे हैं । लोग भी गंभीर हालातों को देखते हुए अब जरूरी सामान को लेकर घरों में ताला लगा कर निकलने लगे हैं। मौके का वीडियो आप स्वंय देख सकतें हैं।



आज सुबह से ही एसडीएम सतबीर मान और एसीपी मौजी राम के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे हैं और लगातार लोगों को इलाके को खाली करने के लिए कह रहे है । एसडीएम सतबीर मान के मुताबिक इस बात की पूरी आशंका है कि पानी हद से ज्यादा बढ़ेगा , जिसके चलते इन लोगों की जान को खतरा हो सकता है । उनके मुताबिक इसी लिए सुबह से ही मकानों को खाली कराए जाने का काम चल रहा है । वहीं, लोगों के मुताबिक हर साल बाढ़ आने पर इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन इस बार पानी के ज्यादा भरने की बात से वह घबराए हुए हैं और अब कोई अपने रिश्तेदारों के घर जा रहा है तो कोई किराए के मकान में । फिलहाल प्रशासन के आला अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं ।

Related posts

फरीदाबाद: फरीदपुर में तिगांव के भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर को एकतरफा समर्थन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 28 अक्टूबर को एनआईटी बस अड्डा होगा जनता को समर्पित: मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: बीजेपी ने आज बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दो अलग -अलग वीडियो जारी किए हैं -देखें

Ajit Sinha
error: Content is protected !!