Athrav – Online News Portal
हरियाणा

जिला उपायुक्त यशपाल ने आज बारिश के मद्देनजर नालियों का निरिक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल:उपायुक्त यशपाल ने बारिश के मौसम के चलते सोमवार को पलवल शहर के विभिन्न ड्रेनो, नालों,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व विभिन्न स्थानों पर रखे डस्टबीन का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को इनकी साफ-सफाई करने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने पलवल शहर की कैंप कॉलोनी स्थित नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर आगरा चौके से आगे के दोनों ओर बने नालों, रसूलपुर चौक, जेसीबी स्कूल, किठवाडी चौक, बस स्टैंड चौक, अलावलपुर चौक,चौपाल रेस्टोरेंट,सेठ जेठालाल पंजाबी धर्मशाला, संजय कॉलोनी,लाईनपुरा मौहल्ला,भंगूरी रजवाहा,पलवल लिंक ड्रेन,महाराजा सूरसैन चौक से होकर गुजरने वाले नालों तथा सेक्टर-12 स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के उपरांत संबंधित अधिकारियों को पानी की निकासी को सुचारू रूप से करवाने व समयबद्ध रूप से साफ-सफाई करवाने के कड़े निर्देश दिए।



उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर बने नालों की सफाई करने और गंदगी के उठान, अंडर पास नालों की सफाई शीघ्र करवाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई की प्रक्रिया निरंतर जारी रहनी चाहिए। बरसाती व गंदे पानी की निकासी सुचारू रूप से सुनिश्चित होनी चाहिए। बरसात के समय पानी अधिक समय तक जमा नहीं होना चाहिए। उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर के विभिन्न स्थानों पर कूडेदान रखवाने के कड़े निर्देश दिए।
इस अवसर पर पलवल के उपमंडल अधिकारी (ना.) जितेंद्र कुमार, भारतीय राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता धीरज ङ्क्षसह, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर, सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी ब्रह्मïपाल, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी प्रवीन राघव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सुबह 11 बजे से दोपहर 1बजे के बीच अपने अपने जिला मुख्यालयों पर उपलब्ध रहेंगे।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 2004 के बाद वर्ष 2023-24 का बजट सब बजटों पर भारी – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

आदमपुर उपचुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं हुड्डा, जीत को लेकर नजर आए आश्वस्त।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!