Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सुबह 11 बजे से दोपहर 1बजे के बीच अपने अपने जिला मुख्यालयों पर उपलब्ध रहेंगे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक जनता से मिलने और उनकी शिकायतों के त्वरित निवारण के उद्देश्य से सभी कार्य दिवसों पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे के बीच अपने अपने जिला मुख्यालयों पर उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान कोई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या बैठक न आयोजित करें । इसके अलावा, यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस सहित सभी उद्देश्यों के लिए ‘नो मीटिंग डे’ भी रखा जाएगा। इस दौरान यदि अति आवश्यक एवं आपात स्थिति के कारण बैठक आयोजित करना आवश्यक हो, तो इसकी पूर्व पुष्टि मुख्य सचिव, कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएफएस तथा10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की परिवर्तन यात्रा देश -प्रदेश में परिवर्तन लाएगी, स्वागत समारोह में 5000 लोग जुटेंगे: लखन सिंगला

Ajit Sinha

जमीन संबंधी मामले में रिश्वत मांगने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पटवारी को किया सस्पेंड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x