Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 2004 के बाद वर्ष 2023-24 का बजट सब बजटों पर भारी – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 फरवरी से आरम्भ हुए बजट सत्र के अंतिम दिन आज विधानसभा सदन की कार्यवाही में सार्थक सहयोग देने के लिए सभी विधायकों, विधानसभा सचिवालय तथा अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ मीडियाकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया है। विधानसभा सत्र की समाप्ति पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा की कुल 8 सिटिंग हुई और 45 घण्टे तक सभी विधायकों ने अपने-अपने हलके की समस्याओं, मांगों, सुझावों को रखा। इससे पहले भी बजट से पूर्व विधायकों व अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे थे।

उन्होंने कहा कि 700 सुझावों में से 68 सुझावों को बजट में शामिल किया गया है। अब पहली अप्रैल से नये वित्त वर्ष की शुरुआत होगी और बजट में घोषित नई योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार का यह 9वां बजट है और जिसमें से चार बजट उन्होंने वित्तमंत्री के रूप में पेश किए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष  2004 के बाद वर्ष 2023-24 का बजट सब बजटों पर भारी पड़ता है और यह हरियाणा की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, लोक सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल, एडीजीपी (सीआईडी) आलोक मित्तल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी जवाहर यादव भी उपस्थित थे। 

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने विश्व कप फाइनल में 10 मीटर महिला एयर पिस्टल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर मनु भाकर को  दी बधाई   

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने राज्य की 2588 पंचायतों को सैनीटाईजेशन के लिए लगभग 5 करोड़ 18 लाख रूपए की स्वीकृति दे दी है।

Ajit Sinha

ग्रुप-ए एवं बी और ग्रुप-सी एवं डी से 75 से 100 प्रतिशत तक कर्मचारियों को कार्यालय बुलाने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x