Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद: सैनिक कालोनी के पास अवैध रूप से चल रहे एक मेडिकल में औषधि नियंत्रण विभाग का छापा,प्रतिबंधित दवाइयां बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिले के सैनिक कालोनी के पास अवैध रूप से चल रहे एक मेडिकल का आज औषधि नियंत्रण विभाग ने छापा मारकर पर्दाफाश किया है। अधिकारीयों ने अवैध रूप से चल रहे इस  मेडिकल स्टोर से गर्भपात में इस्तेमाल  की जाने वाली एमटीपी किट सहित कुल 73 प्रकार की दवाइयां  बरामद की है जिनमे में नशीली दवाएं भी शामिल है। इस मामले में जानकारी देते हुए औषधि नियंत्रण विभाग के वरिष्ठ औषधि नियंत्रक अधिकारी करण सिंह गोदारा ने का कहना  हैं कि  उन्हें शिकायत मिली थी कि सैनिक कॉलोनी इलाके में एक मेडिकल स्टोर में अवैध रूप से दवाइयां  बेचने का काम चल रहा है



जिस पर उन्होंने अपने साथ जिले के दोनों औषधि नियंत्रक अधिकारी पूजा चौधरी व  संदीप कोलिया ने मौके पर पहुंच कर जब  जांच शुरू की तो मालूम हुआ की एसजीएम नगर के ए ब्लॉक स्थित नाला रोड पर सेंट जॉन स्कूल के पास राजकुमार दुआ का हैं। वह   मेडिकल स्टोर खोल कर  अवैध रूप से दवाई बेचने का काम कर रहा है.जांच के बाद अधिकारियों ने पाया कि फर्जी  मेडिकल स्टोर में ने केवल नशीली दवाएं हैं बल्कि गर्भपात में इस्तेमाल  की जाने वाली एमटीपी किट भी उपलब्ध है। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी दवाइयों  को अपने कब्जे में लेकर सूचीबद्ध किया। बाद में इन दवाइयों को कोर्ट में पेश कर वहां से कस्टडी ऑर्डर भी ले लिया।   श्री गोदारा के अनुसार राज कुमार दुआ की इस दुकान से विभाग ने लगभग 73 प्रकार की दवाइयां  बरामद की है। श्री गोदारा के अनुसार हरियाणा सरकार के नियमा नुसार दवाई  का व्यवसाय करने के लिए  औषधि नियंत्रण विभाग से लाइसेंस लेना होता है। इसके बाद ही कोई इंसान मेडिकल स्टोर खोल कर दवाइयों को बेच सकता पर लाइसेंसी धारी मेडिकल स्टोर के संचालक भी प्रतिबंधित दवाइयों को बिल्कुल नहीं बेच सकता हैं ऐसा  करने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती हैं।

Related posts

फरीदाबाद: आज फिर लड़के ने एक लड़की की पीट पीट कर हत्या कर दी, ये लड़की रात भर सड़क पर घायल अवस्था में तड़पती रही।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी, पलवल में की छापेमारी, मिली गंभीर कई खामियां, एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ससुर के मौत के बाद उनकी डिग्री पर दामाद फर्जी ईएनटी डा. ललित चला था उनका क्लिनिक, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x