Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने सील किए गए दुकानों व होटल के सील तोड़ने वाले 17 लोगों के खिलाफ शिकायतें सीपी को दी,लिस्ट पढ़े ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने सील किए गए दुकानों व होटलों के सील तोड़ने वाले 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को शिकायतें दी। इस मामले में सेक्टर -7 थाने के एसएचओ योगेंद्र सिंह का कहना हैं कि अभी मेरे पास कोई शिकायत नगर निगम की तरफ से नहीं आई हैं अगर निगम ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को दरखास्त  दी हैं तो उस दरखास्त को थाने में पहुंचने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। इसके बाद ही सील तोड़ने के जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।आप स्वंय लिस्ट पढ़ सकते हैं।

एक्सईन ओमवीर सिंह ने बताते हैं कि सेक्टर -10 -11 व 11 -12 की डिवाइडिंग रोड पर  रिहायशी इलाके में लोगों ने अवैध रूप से दुकानें व होटलें  बना कर अपना कारोबार करते हुए आ रहे थे जिसे नगर निगम ने 11 व 12 फ़रवरी 2019 को सील कर दिए थे। इसके बाद वह नगर निगम के कार्रवाई को मजाक उड़ाते हुए लगे हुए सील को तोड़ कर फिर से अपना धंधा चलाने लगे। नगर ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की थी। उनका कहना हैं कि नगर निगम ने उन लोगों को अपने -अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने के लिए कई बार चेतावनी दी वावजूद इसके वह  लोग नहीं माने।

इसके बाद उन्होनें शुरूआती दौड़ में 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने शिकायत सोमवार को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को दे दी हैं। जिसमें सभी के सभी 17 लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करने के लिए शिकायतें दी गई हैं। एक्सईनओमवीर सिंह का कहना हैं कि 17 लोगों के अलावा  और भी कई लोगों के खिलाफ शिकायतें देने की तैयारी की जा रहीं हैं। इस प्रकरण में सेक्टर -7 थाने के एसएचओ योगेंद्र सिंह का कहना हैं कि अभी नगर निगम की तरफ से उनके पास कोई शिकायतें नहीं आई हैं अगर नगर निगम ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को दी हैं तो उन शिकायतों को थाने  में पहुंचने के लिए 2 से 3 दिन लग जाएंगें। इस के  बाद ही सील तोड़ने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाएंगे।

Related posts

हवाबाजी में फायरिंग करने वाले निकले वाहन चोर, 4 गिरफ्तार, 9 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा, क्राइम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट ने चार प्लॉटों के ऊपर बने फ्लैटों में किए गए अवैध निर्माणों को तोडा,सोच समझ कर ख़रीदे।

Ajit Sinha

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज भारत बायोटेक द्वारा निर्मित वैक्सीन के तीसरे व अंतिम चरण के परीक्षण का पहला इंजैक्शन लगवाया। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x