Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: ससुर के मौत के बाद उनकी डिग्री पर दामाद फर्जी ईएनटी डा. ललित चला था उनका क्लिनिक, पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता,फरीदाबाद की टीम ने आज जैन ईएनटी एंड आई केयर क्लिनिक का औचक निरिक्षण किया,इस निरिक्षण के दौरान एक फर्जी ईएनटी डॉक्टर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, और इस फर्जी डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज किया गया हैं, अब ये फर्जी आरोपित ईएनटी डॉक्टर कोतवाली पुलिस के हिरासत में हैं, का नाम ललित बताया गया हैं, पुलिस की माने तो इसके ससुर डॉ जैन ईएनटी डॉक्टर थे जिनका करोना काल में संक्रमित होने से मौत हो गई थी, और ये उन्हीं के नाम पर क्लिनिक चला रहा था।

डीएसपी राजेश चेची ने आजजानकारी देते हुए बताया गत 20 जनवरी 2023 को गुप्त सूचना मिली कि एनआईटी 2 चौक फरीदाबाद के नजदीक जैन ई एनटीएंड आई केयर क्लिनिक चल रहा है। जिसमें डॉ ललित के नाम से जो शख्स मरीजों को देखता है,उसके पास कोई वैध डिग्री नहीं है जो आम जन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है यदि मौका पर डॉक्टर को टीम के साथ चेक कर लिया जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। उनका कहना हैं कि इस सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व राजेंद्र कुमार द्वारा सीएमओ,फरीदाबाद के नेतृत्व में डॉक्टर राजेश एसएमओ, सीएचसी पाली,डॉ दीपक चोपड़ा की टीम गठित की गई व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त टीम द्वारा जैन  ENT & EYE Care Clinic का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण पर Jain ENT & EYE Care Clinic के अंदर मरीज बैठे हुए थे। एक कमरे के बाहर डॉक्टर Dr. R.K Jain M.B.B.S. M.S. का बोर्ड लगा हुआ था, जिसमें डॉ ललित नाम का शख्स बैठा हुआ था। संयुक्त टीम ने सीट पर बैठे डॉक्टर जो मरीजों का इलाज कर रहा था से पूछताछ की व उनसे डॉक्टर की वैध डिग्री पेश करने बारे कहा। पहले तो ललित ने अपने आपको डॉक्टर बताने की कोशिश लेकिन मौका पर वह कोई डॉक्टर की डिग्री/दस्ता वेज पेश नहीं कर सका। पूछ ताछ पर पाया की ललित ने काफी डॉक्टरों के साथ काम किया है और डॉ. आर के जैन उसके ससुर हैं। वह अपने अनुभव के आधार पर मरीजों को देखता है और दवाई देता है। संयुक्त टीम ने मौके पर इलाज करने के उपकरण व संबंधित दस्तावेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपित  ललित के खिलाफ थाना कोतवाली, जिला फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Related posts

पुलिस और शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, गैंगस्टर सहित कई मामलों में वांछित था

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शादी समारोह में रात्रि 10 बजे के बाद डीजे व लाउड स्पीकर रहेंगे बंद-पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता

Ajit Sinha

न्यू ईयर के जश्न में डांस के लिए लड़की उपलब्ध कराने का झांसा देकर युवक से ऑन लाइन रुपए ट्रांसफर करने के मामले में 1 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x