Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पलवल : लोकसभा चुनावों में युवाओं को अपने वोटों को इस्तेमाल कर सकें हैं.इसके लिए अधिकारी उन्हें वोट बन वाले के लिए युवाओं को प्रेरित करे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

पलवल: लोकसभा आम चुनाव-2019 की तैयारियों के संदर्भ में अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी स्वीप सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में  व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी गतिविधियो(स्वीप)से संबंधित एक बैठक का आयोजन लघु सचिवालय में किया गया। बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डी.पी. कुलश्रेष्ठï,जिला अग्रणी बैक महाप्रबन्धक बी.बी. बंसल, सचिवा जिला रैडक्रास सोसायटी बिजेन्द्र सौरोत, ईओ नगर परिषद होडल मानेन्द्र सिंह, सचिव नगर परिषद पलवल रविन्द्र सिंह ,सहायक परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा,चुनाव कानूनगो कृष्ण कुमार सहित चुनाव से जुड़े संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी गतिविधियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 12 मई,2019 को लोकसभा आम चुनाव होना निश्चित हुआ है। जिसके लिए जिला पलवल के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा अपने मत का प्रयोग करने व जिन युवाओं (युवक-युवतियोंं)की आयु 01 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष पूर्ण हो गई है उनको अपना वोट बनवाने के लिए पे्ररित किया जाए,जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदान हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी कार्र्यकर्ता  नये वोट संबंधी फार्म नं.-6 उपलब्ध रहेंगेउन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्वीप प्लान के अनुसार अपने-अपने क्षेत्र में स्लोग्न, होर्डिग्ज, नुक्कड़ नाटक,पम्पलैट, गतिविधियां करवाकर विवरण अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करें।

000

Related posts

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना से समाप्त होगी आयु सीमा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तय कार्यों को जल्द पूरा करने में जुटेगी टीम-ॐ प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

पलवल में बाजार खोलने पर ऑड-इवन फार्मूला लागू, पहले दिन इवन नंबर की खुलेंगी दुकानें : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x