Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को कोर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने पर, ख़ुशी का माहौल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस की कोर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसियों में उत्सव  का भारी माहौल है। कांग्रेसियों में इस बात को लेकर खुशी है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस कमेटी के माध्यम से अलग -अलग गुटों में बंटे नेताओं को एक सूत्र में पिरो दिया है। इसके साथ -साथ हरियाणा में धरातल पर पड़ी कांग्रेस को हुड्डा की ताजपोशी के बाद पुनः जीवित होने की उम्मीद जगी है। यही वजह है कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
फरीदाबाद नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा, मुनेश व उनके छोटे भाई तथा श्री हुड्डा के करीबी  नीरज शर्मा अपने दलबल के साथ दिल्ली पहुंचे और श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्री हुड्डा ने कहा कि उनकी ताजपोशी तभी सफल होगी, जब सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे तन मन और धन से संगठन का कामकाज करें। उन्होंने कहा कि मौजूदा मोदी और खटटर सरकार से मजदूर, किसान तथा आमजन पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है ऐसे में लोगों की नजरें कांग्रेस की ओर टिकी हुई है और इस बार हरियाणा में फिर एक बार जनता चौ. भूपेन्द्र सिंह हुडडा को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रही है। इस अवसर पर मुकेश शर्मा व नीरज शर्मा ने कहा कि श्री हुड्डा के चेयरमैन बनने से हरियाणा कांग्रेस में नई जान आ गई है। निराश कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो गया है।



अब वह दिन दूर नहीं, जब हरियाणा में कांग्रेस ना केवल सभी लोकसभा सीटें जीतकर दिखाएगी, बल्कि हरियाणा में भी भाजपा को सत्ता से भगाएगी। अब हमें श्री हुडडा को फिर से प्रदेश का सीएम बनाना है। उन्होंने श्री हुड्डा को विश्वास दिलवाया कि वह कांग्रेस को पुनः सत्ता में लाने के लिए दिन रात एक कर देंगे। इस अवसर पर शर्मा बंधुओं ने श्री हुड्डा जी का मुंह मीठा कराकर फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कन्हैयालाल वशिष्ठ एडवोकेट, निजामखान, श्याम सुंदर दहिया, मेहर सिंह मावी, हरबीर मावी, रमेष डागर, पारस पाहिल, नरेष गुप्ता, राकेष शर्मा अत्री, दयाचंद मास्टर, सुरेष पंडि़त जी, निजाम खान, सागर कौषिक, शाकिर खान, फारूख सरपंच, भगवत कौषिक, हाजी सरपंच सिरौही, मोनू भाटिया, लहरी सिंह, सुरेन्द्र अहलावत, सुरेन्द्र सिंह दहिया, मदनलाल शर्मा, सुदेष सक्सेना, धर्मबीर लोहिया, गौरव जुनेजा, दीपक अदलक्खा, रवि दत्त, कैषव दत्त गौड, राहुल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर रुकेगा और विकास की धारा बहेगी- अमित शाह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम ने आज दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को एक अर्थमूवर मशीन की मदद से तोड़ डाला।

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आज विपक्ष पर बोला जम कर हमला। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x