Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार के एक दुकान में लगी भयंकर आग, आग इतना ज्यादा था, की आग के गोले बन कर लगी बरसने।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार में आज अचानक चार बजे के करीब बिजली के शॉर्ट् सर्किट के कारण से एक जवेलर्स की दुकान के ऊपरी मंजिल की दूकान में भयंकर आग लगने के कारण हड़कंप मच गया और यह आग आसपास के कई दुकानों में फ़ैल गई। इस आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मी दमकल की तीन गाड़ियों में भरे पानी से मशक्कत कर रहे हैं। इनके साथ अग्रसैन पुलिस चौकी के इंचार्ज सत्यवान अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। लगी आग से लाखों के नुकशान होने की खबर हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ के मुख्य बाजार आज सांय के तक़रीबन चार बजे बबलू जवेलर्स की दुकान के पहली मंजिल के एक दुकान हैं जिसमें भयंकर आग लग गई। आग इतना भयंकर था कि उसके गोले बन निचे की तरफ सड़कों पर गिरने लगी जिससे निचली दुकानों पर भी काफी खतरा बढ़ गया और लोग अपने अपने दुकानों को छोड़ कर भागने लगे। लगी इस आग की सूचना मिलते ही अग्रसैन पुलिस चौकी के इंचार्ज सत्यवान अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और इससे पहले पुलिस ने दमकल विभाग को आग लगने की खबर दे दी और जल्द ही दमकल की गाडी भेजने को कहा। इसके थोड़ी देर के बाद ही मौके पर एक -एक करके दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई और लगी आग को बुझाने में दमकल कर्मी लग गए। पुलिस कर्मी के मुताबिक आग बुरी तरह से फ़ैल कर साथ के शॉपिंग में पहुंच गई और उसमें भी भयंकर आग लग गई ,उस मार्किट का दरवाजा बाहर की तरफ से बिल्कुल बंद था जिसे तुड़वाने की कोशिश पुलिस कर रहीं थी।

Related posts

फरीदाबाद: रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी के हरियाणा स्टेट कैंप अंडर 25 में तीन खिलाडियों का चयन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सरकारी सुविधाएं आम जन तक पहुंचना सरकार का उद्देश्य: विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद के गांव भूपानी में कलोनिनाइजरों के द्वारा 7 एकड़ में विकसित की दो अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x