Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम :क्राइम ब्रांच फरुखनगर ने एक शख्स को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से 5 देशी पिस्तौल व भारी संख्या में गोलियां बरामद की हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : क्राइम ब्रांच ,फरुखनगर ने बुधवार को एक शख्स को गिरफ्तार कर,उसके कब्जे से 5 हथियार बरामद किए हैं जिसमें 2 देशी पिस्तौल व 3 देशी कट्टे व काफी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं,पकड़े गए आरोपी शख्स के खिलाफ पटौदी थाने में आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज किया हैं।
क्राइम ब्रांच ,फरुखनगर के इंचार्ज ॐ प्रकाश की माने तो उन्हें सूचना एक शख्स एक थैले में कुछ हथियार भर कर रेवाड़ी -पटौदी रोड के रास्ते से एक काले रंग की सप्लेंडर मोटर साईकिल से गुजरने वाला हैं।
उन्होनें इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक टीम गठित की और उसे पकड़ने के लिए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर भेज दिया। जैसे ही उनकी टीम ने नाकेबंदी की तो उन्हें एक काले रंग की एक सप्लेंडर मोटर साइकिल आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा किया तो वह अपने मोटर साइकिल को मोड़ कर भागने लगा जिसे पीछा करके उनकी टीम ने पकड़ लिया। जब उसकी थैली की तलाशी ली तो उसमें से दो देशी पिस्तौल, 3 देशी कट्टे व भारी संख्या में जिंदा कारतूस मिले हैं। उनका कहना हैं कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पटौदी थाने में मुकदमा नंबर -444 दर्ज किया गया हैं जिसमें आर्म एक्ट को दर्शाया गया हैं।

Related posts

अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का गुरूग्राम में हुआ शुभारंभ, लगभग 840 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

Ajit Sinha

गुरुग्राम: राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों का सरलीकरण करें, मण्डलायुक्त ने दिए निर्देश।

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस के 119 हेड कांस्टेबल प्रमोट होकर आज बने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) बने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x