Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने डियूरेवल कंपनी में अवैध रूप से बन रहे कई शॉपिंग कॉम्प्लेक्सों पर चलाया बुल्डोजर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने बुधवार को डियूरेवल कंपनी में बन रहे अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स पर जमकर बरसा बुल्डोजर का पीला पंजा। इस कार्रवाई के दौरान अलग -अलग बन रहे कई निर्माणधीन शॉपिंग को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को नगर निगम ने चुपके से अंजाम दिया और मीडिया से भी छिपाया गया। क्यूंकि बन रहे अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स एक केंद्रीय मंत्री के संरक्षक में बनाए जा रहे थे।
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर के नेतृत्व में बिल्डिंग इंस्पेक्टर डी. के सोलंकी ने ओल्ड फरीदाबाद नेशनल हाइवे -2 स्थित डियूरेवल कंपनी के प्रांगण में केंद्रीय मंत्री, पार्षद व बिल्डरों के द्वारा बड़े ही तेजी के साथ धड़ल्ले से अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाएं जा रहे थे। इसकी भनक तो काफी पहले से ही ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम को थी। इसके वावजूद नगर निगम ने बन रहे अवैध निर्माणों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बुधवार को अचानक बिल्डिंग इंस्पेक्टर डी. के. सोलंकी व सुनील नैन की देखरेख में एक जेसीबी मशीन की सहायता बन रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान तोड़ फोड़ दस्ते के साथ कोई पुलिस फोर्स भी नहीं थे। हालात बताते हैं कि दोनों मंत्रियों के बीच के टंटे होने का नतीजा हैं, जोकि बुधवार को नगर निगम ने बिना पुलिस फाॅर्स के ही भारी तोड़फोड़ की हैं।

Related posts

नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने, आज फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल वाजपेयी की जयंती पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अटल लाइब्रेरी का शिलान्यास किया

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान का कर रही नेतृत्व, 800 को किया गया रेस्क्यू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x