Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: जेजेपी के युवा प्रकोष्ठ में विस्तार,9 जिलों में 4 युवा जिला प्रभारी व 10 युवा जिला प्रधानों की नियुक्ति

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई नई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 9 जिलों में चार युवा जिला प्रभारी व 10 युवा जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने बताया कि पार्टी ने सोनीपत जिले में रवि दहिया को युवा जिलाध्यक्ष बनाया हैं।

उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिले में संदीप खोरी जेजेपी के युवा जिला प्रभारी होंगे। वहीं विपिन यादव को रेवाड़ी का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। सांगवान ने बताया कि रोहतक जिले में सुनील सिंधु उर्फ सिना पहलवान युवा जिला प्रभारी व जय प्रकाश भाली युवा जिलाध्यक्ष होंगे। इसी तरह पार्टी ने हिसार जिले में शिव कुमार को युवा जिला प्रभारी तथा सिल्क पूनिया को युवा जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं करनाल जिले में भीम मंढान को युवा जिला प्रभारी तथा उत्तम घनघस को युवा जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इनके अलावा झज्जर जिले में उपेंद्र कादियान, अंबाला में जसदीप सिंह और गुरुग्राम में तेजू राव को जेजेपी ने युवा जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं। वहीं पंचकुला जिले में दीपक मोगीनंद को शहरी युवा जिला अध्यक्ष तथा अमित सैनी को ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई हैं।

Related posts

हरियाणा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रथम चरण में शांतिपूर्ण रहा मतदान-डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेंट्रल थाना पुलिस ने सेक्टर -15 की मार्किट से पटाखें को बेचते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किए हैं ,केस दर्ज।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने एचसीएस अधिकारी विश्वजीत सिंह को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x