Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गुरुग्राम :सिलबट्टे से सिर में जोरदार चोट मार कर अपनी सौतन की हत्या कर, बोरे में लाश बंद कर ठिकाने लगाने के फिराक,गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम :देवीलाल कालोनी में सिलबट्टे से सिर में मार कर अपने सौतन की हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं,पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। सेक्टर -9 थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मुकदमा दर्ज कर, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर, आज अदालत में पेश किया गया हैं जहां से अदालत ने उसे भौंडसी जेल भेज दिया हैं।
प्रभारी सुधीर सिंह का कहना हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला की लाश एक बोरी में बंद करके उसी के कमरे में रखी हुई हैं, इस सूचना के बाद वह अपने टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गए और बोरी में बंद महिला की लाश को अपने कब्जे में ले लिया। उनका कहना हैं कि जब उन्होनें इस मामले की जांच शुरू की तो उन्हें मालूम हुआ कि मरने वाली महिला का नाम सीमा हैं और उसकी उम्र तक़रीबन 25 साल हैं और उसके तीन बच्चे हैं। मृतक महिला सीमा के पति सनोज पासवान निवासी मधेपुरा ,बिहार का रहने वाला हैं और उसने दो शादियां की हुई हैं व वह अपने बच्चों को लेकर बिहार अपने गांव गया हुआ हैं। उनका कहना हैं कि उसकी दूसरी पत्नी का नाम पूजा हैं जिसकी उम्र 30 साल हैं। उसके पहले पति से दो बच्चे हैं, देवीलाल कालोनी ,गुरुग्राम में एक कमरे में सीमा व पूजा एक साथ रह रहीं थी।
पूछताछ के दौरान पूजा ने पुलिस को बताया कि सीमा उसकी शौतन हैं, इस लिए वह उससे चीरती थी, उसने चुपके से सिलबट्टे से सीमा के सिर में जोरदार चोट मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने घर से खून को साफ़ कर दिया और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से बोरे में बंद कर दिया पर वह बोरे में बंद लाश को ठिकाना नहीं लगा सकी उनका कहना हैं कि हत्या आरोपी पूजा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया हैं और उसके खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 व 201 के तहत केस दर्ज कर ,आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया हैं और सीमा के शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं ,उसके परिजन के आने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: नरेश बैंसला को आगामी 3 वर्षों के लिए दूसरी बार यूनियन का प्रधान सर्वसम्मति से चुना गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सिविल जज संदीप सिंह की अदालत ने एक आईएएस सहित नगर निगम के चार अधिकारीयों को 3 -3 महीने की सजा सुनाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के दवाव में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने स्टे के वावजूद पल्ला में उनकी तैयार बिल्डिंग को किया ध्वस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x