Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सालों बाद किसी थाना,सेक्टर -31 थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर, उससे चोरी के 7 दोपहिया वाहनों को बरामद किए हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सेक्टर -31 थाना पुलिस ने आज एक 13 वर्षीय लड़के को दोपहिया वाहन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। पकडे गए इस नाबालिग लड़के के कब्जे से चोरी के सात दोपहिया वाहनों को बरामद किए गए हैं जिनमें 4 स्कूटी व 3 मोटर साइकिलें शामिल हैं।
एएसआई बिजेंद्र कुमार का कहना हैं कि उन्हें मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि एक 13 वर्षीय लड़का जॉकी दोपहिया वाहन चोरी करने का कार्य करता हैं और हाल में उसने एनआईटी क्षेत्र से एक दोपहिया वाहन कीचोरी की हैं और वह सेक्टट -31 थाना क्षेत्र के इलाके में फिर चोरी करने के उद्देश्य से धूम रहा हैं। मुखबिर के इस सूचना के बाद सेक्टर -31 की पुलिस सतर्क हो गई और उस लड़के को धर दबोचा। उनका कहना हैं कि पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने शहर के अलग -अलग हिस्सों से 7 दोपहिया वाहनों को चोरी करना कबूल किया जिसमें 4 स्कूटी व 3 मोटर साइकिलें हैं। पकडे गए आरोपी को थाना 31 दर्ज मुकदमा नंबर -530 में गिरफ्तार किया हैं। इसके निशानदेही पर अलग -अलग जगहों से चोरी के सातों दोपहिया वाहनों को बरामद किया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद:सूरजकुंड, अरावली के पहाड़ों पर अवैध रूप बने सात बैंकेट हॉल व फार्म हाउस पर चले फारेस्ट विभाग के बुलडोजर,तोडा।

Ajit Sinha

सतबीर सिंह को 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 के लिए मेला प्रशासक किया नियुक्त ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की 7 मोटर साइकिलों को बरामद किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x