Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एनआईटी में आज चलती कार डिवाइडर पर चढ़ा, बिजली का भारी भरकम खम्बा कार के अगले हिस्से पर गिरा, क्षतिग्रस्त,बेखबर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : नीलम -बाटा पुल के पास एक बिजली का खंबा एक कार पर गिर गया जिसमें के जान के नुक्सान की खबर नहीं हैं पर कार का अगला हिस्सा जरूर क्षतिग्रस्त हो गया हैं। इस घटना की सूचना अथर्व न्यूज़ ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पी. के चौहान व थाना मुजेसर के एसएचओ राजेंद्र सिंह को दे दी हैं और दोनों ही विभाग के लोग अपने -अपने एंगल से इस घटना की जांच करने की बात कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नीलम -बाटा पुल के नजदीक दिल्ली नंबर की एक कार ओवर टेकिंग करते वक़्त डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान एक बड़ा सा बिजली का खम्बा उस कार के ऊपर गिर गया , जिससे कार का अगला हिस्सा तो क्षतिग्रस्त हो गया पर कार में सवार में किसी भी शख्स को जान का नुक्सान नहीं हुआ। हैरानी इस बात की हैं कि मुजेसर थाना पुलिस को इस घटना की सूचना बिल्कुल ही नहीं थी ना ही बिजली विभाग के बड़े अधिकारी को थी। अथर्व न्यूज़ ने इस घटना की सूचना मुजेसर थाना व बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पी. के. चौहान को दे दी हैं। दोनों ही विभाग के लोग मौके पर अपने -अपने सहयोगियों को भेज दिया हैं।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी ने जिला फरीदाबाद के सभी मंडलों के चुनाव अधिकारी  एवं सह अधिकारियों की नियुक्ति सूचि जारी  की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नेशनल हाइवे -2 पर चलती बस का टायर फटा, बस डिवाईडर पर चढ़ी, बस में सवार 35 लोग बाल बाल बचे,खुद देखिए वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद:3 अक्टूबर को सायं 6 बजे बंद होगा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x