Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एसीबी की कार्रवाई: 5 लाख रुपये के बिल की पेमेंट जारी करने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीसी पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/जींद: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED ), जींद के डिवीजन नंबर-2 में तैनात सब डिवीजनल क्लर्क (SDC) धर्मवीर गोयत को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपित पर शिकायतकर्ता के लंबित बिलों की पेमेंट जारी करवाने तथा मुख्यालय से टोकन क्लियर करवाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसने जनस्वास्थ्य विभाग के डिवीजन नंबर-2, जींद में जनरेटर और मोटर के रख रखाव का कार्य किया था।

इस कार्य से संबंधित उसका लगभग 5 लाख रुपये का बिल भुगतान के लिए लंबित था। शिकायत के अनुसार, आरोपित धर्मवीर गोयत ने बिल की पेमेंट जारी करवाने और मुख्यालय से टोकन क्लीयर करवाने के बदले कुल बिल राशि का 3 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा था। आरोपित  ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की और उक्त राशि स्वीकार करते हुए एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
शिकायत के आधार पर एसीबी यूनिट जींद की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। आरोपित  को जनस्वास्थ्य विभाग के डिवीजन नंबर-2, जींद स्थित एसडीओ कार्यालय में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना SV & ACB करनाल में एफआईआर संख्या 30, दिनांक 5 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 5 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

दिल्ली विधान चुनाव से पहले गुरुग्राम में भारी संख्या में मिला  नकली आधार कार्ड और पैन कार्ड, मचा हड़कंप

Ajit Sinha

बजरंग पुनिया ने संभाला किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भड़काऊ पोस्ट डालने एंव लाइव दिखाने पर फेसबुक और यूट्यूब चैनल को तुरंत बंद कर जाएगा -सीपी राकेश आर्य

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x