Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दिल्ली विधान चुनाव से पहले गुरुग्राम में भारी संख्या में मिला  नकली आधार कार्ड और पैन कार्ड, मचा हड़कंप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:सीएम फ्लाइंग स्क्वायड, सेक्टर-29 एवं आधार कार्ड के नोडल ऑफिसर की टीम ने संयुक्त से गांव चकरपुर की दो अलग -अलग दुकानों में देर रात छापेमारी की। इससे नकली आधार व पैन कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं । काफी संख्या में आधार एवं पैन कार्ड भी बरामद किए गए हैं, मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज करने की कार्यवाही चल रही थी।

आपकों बता दें कि दिल्ली में कल ही चुनाव होना है, ऐसे में चुनाव से ऐन वक्त पहले इस तरह से काफी संख्या में आधार एवं पैन कार्ड मिलने से एजेंसियां चौकस हो गई हैं। कई बार बोगस वोटिंंग की बात आमजनों तक पहुंचती है ऐसे में यह जानकारी आमजनों को  इस बारे में सतर्क करती है कि आप अपने वोट को लेकर सतर्क रहें। यह बता दें कि यह सभी सरकारी कागजात के तौर पर वोटिंग के लिए मान्य होते हैं। पुलिस की माने तो यह गिरोह आस पास से देशों के भी पहचान पत्र बनाते थे। 



जानकारी के मुताबिक सीएम फ्लाइंग स्क्वायड को सूचना मिली कि गांव चकरपुर में नकली आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके बाद छापेमारी का योजना  बनाया गया। यह भी सूचना थी कि नजफगढ़ निवासी चितरंजन एवं राजस्थान के अलवर जिले शाहजहांपुर गांव स्थित ग्रामीण बैंक में आपरेटर के पद पर कार्यरत महेंद्र मिलकर गांव चकरपुर में नकली आधार कार्ड बनाते हैं।

Related posts

बाइक सवार 5 अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी सवार 2 लोगों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर-केस दर्ज

Ajit Sinha

ड्राई फ्रूट्स कंपनी बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मास्टरमांइड का दाहिना हाथ, 25 हज़ार इनामी सत्तन यादव अरेस्ट 

Ajit Sinha

गुरुग्राम :क्राइम ब्रांच ,पालम विहार ने लूट,हथियारों के बल पर लूटने ,हत्या कोशिश करने व फिरौती मांगने के दो बदमाशों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!