Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
आप सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि सेक्टर 54-55 स्थित AIT चौक पर भूमिगत जल आपूर्ति पाइप लाइन में रिसाव (लीकेज) हो गया है। यह पाइप लाइन जमीन के स्तर से लगभग 8 फीट नीचे स्थित है।

इस रिसाव के कारण बड़ी मात्रा में पीने का पानी बर्बाद हो रहा है और मुख्य सड़क पर पानी जमा हो गया है, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है और यातायात (ट्रैफ़िक) की आवाजाही भी बाधित हो रही है। पीने के पानी की और बर्बादी को रोकने तथा सड़क और आम जनता को किसी भी नुकसान या खतरे से बचाने के लिए, इस रिसाव की तत्काल मरम्मत आवश्यक है।

MCG द्धारा उक्त स्थान पर जल आपूर्ति पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कार्य  26/10/2026 को रात्रि 10:00 पीएम बजे से सुबह 4:00 एम तक किया जाएगा। वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफ़िक डायवर्जन किया जा रहा है जो निम्न प्रकार से है:-
SEC 54 मेट्रो स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहन AIT चौक गोल चक्र पर U टर्न न करके करीब 100 मीटर आगे चलकर यू टर्न करके वजीराबाद साइड सर्विस रोड से होकर आगे सीएनजी पंप के पास वाले कट से यू टर्न करके आगे जेनपैक्ट चौक की तरफ जाएंगे और घाटा पावर हाउस की तरफ से आने वाले व्हीकल AIT चौक गोल चक्र पर न आकर वजीराबाद वाले सर्विस रोड से होकर सीएनजी पंप के पास वाले कट से यूटर्न करके आगे जेनपैक्ट चौक की तरफ जाएंगे।

Related posts

किशोरावस्था के विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं व शंकाओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मालवीय नगर थाने में था तैनात

Ajit Sinha

आईएमए गुड़गांव का बॉन्ड नीति के खिलाफ विरोध,आज चिकित्सकों ने पूरे हरियाणा में किए प्रदर्शन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x