Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

आईएमए गुड़गांव का बॉन्ड नीति के खिलाफ विरोध,आज चिकित्सकों ने पूरे हरियाणा में किए प्रदर्शन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: आईएमए गुड़गांव के डॉक्टरों ने आज सेक्टर- 63 में हरियाणा सरकार की बॉनड नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आईएमए गुड़गांव अध्यक्ष डॉ एनपीएस वर्मा ने बताया आज हरियाणा के सभी शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कल सुबह रोहतक में आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्रों को समर्थन देने पहुंचे। हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्र 27 दिनों से बॉन्ड नीति के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

गुड़गांव सचिव डॉ सारिका वर्मा ने कहा हरियाणा के सरकारी मेडिकल कॉलेज की फीस कुछ वर्ष पहले 80 हजार से 4 लाख कर दी गई थी और अब अचानक हर साल की मेडिकल पढाई के लिए 10 लाख रुपये का बॉन्ड बैंक के साथ भरवाया जा रहा है। गरीब और मध्यम वर्ग बच्चों के लिए डॉक्टर बन्ना अब नामुमकिन हो जाएगा।

डॉ दीपक भाटिया ने कहा 7 साल का बॉन्ड देश में कहीं भी नहीं लागू है, तो हरियाणा सरकार को ऐसी बॉन्ड पॉलिसी बनाने की क्या मजबूरी है। डॉ संजीव चौधरी ने पूछा एमबीबीएस कर के छात्र 7 साल की नौकरी करेंगे या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करेंगे। इस तरह की बॉन्ड पॉलिसी बेबुनियाद है और हरियाणा सरकार को तुरंत प्रभाव से इसे वापस लेना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में डॉ वंदना नरूला ,डॉ ज्योति यादव, डॉ विनीता यादव, डॉ श्रीभगवान, डॉ निखिल, डॉ राकेश पाराशर, गुड़गांव और फरीदाबाद के अन्य चिकित्सक भी शामिल रहे।

Related posts

गुरुग्राम: सरकारी विभाग हुड्डा की धीमी कार्यप्रणाली बनी नखरौला ग्राम वासियों की मुसीबत

Ajit Sinha

सरकार की पहल से कॉर्पाेरेट सेक्टर को अपनी जरूरतों के हिसाब से वर्कफोर्स मिलने की राह बनेगी आसान-मनोहर लाल

Ajit Sinha

केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने किया बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन प्लांट का दौरा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x