Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कैब बुक कर गन पॉइंट पर कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने कैब लूटने की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। गत 27 जुलाई को यमुना पुश्ता AMR के पीछे चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए  पुलिस ने इनके पास से लूटी गई कार, मोबाइल फोन , दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। 22 वर्षीय रमन शर्मा और 19 वर्षीय अभिषेक सिंह पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ पैर में गोली लगने से घायल हुए है जिन्हे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि शातिर बदमाशों ने उबर ऐप से दिल्ली से दनकौर के लिए स्विफ्ट डिजायर कार बुक की थी और यमुना एक्सप्रेस-वे पर तमंचा दिखाकर कार व मोबाइल लूट लिया था। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि वादी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश में बैरिकेड लगा यमुना पुश्ता AMR के पीछे वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुस्ता रोड पर एक सफेद रंग की गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे संदिग्ध होने पर रोका गया। गाड़ी से निकले दो लोगों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर फायर किया। जवाबी आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इनके पास से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी, तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोबाइल बरामद हुए हैं।घायल अभियुक्तों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

एक कॉस्टेबल को सट्टे की लत से पहले नौकरी गई, बर्खास्त हुआ, कर्जदार बना, अब साइबर ठगी के मामले हुआ अरेस्ट

Ajit Sinha

नॉएडा में हुई दो-दो अलग-अलग मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली-देखें वीडियो

Ajit Sinha

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने अपने नेटवर्क और साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए टेक महिंद्रा के साथ मिलाया हाथ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x