Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कैब बुक कर गन पॉइंट पर कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने कैब लूटने की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। गत 27 जुलाई को यमुना पुश्ता AMR के पीछे चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए  पुलिस ने इनके पास से लूटी गई कार, मोबाइल फोन , दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। 22 वर्षीय रमन शर्मा और 19 वर्षीय अभिषेक सिंह पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ पैर में गोली लगने से घायल हुए है जिन्हे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि शातिर बदमाशों ने उबर ऐप से दिल्ली से दनकौर के लिए स्विफ्ट डिजायर कार बुक की थी और यमुना एक्सप्रेस-वे पर तमंचा दिखाकर कार व मोबाइल लूट लिया था। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि वादी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश में बैरिकेड लगा यमुना पुश्ता AMR के पीछे वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुस्ता रोड पर एक सफेद रंग की गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे संदिग्ध होने पर रोका गया। गाड़ी से निकले दो लोगों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर फायर किया। जवाबी आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इनके पास से लूटी गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी, तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोबाइल बरामद हुए हैं।घायल अभियुक्तों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

एनआईटी डीसीपी विक्रम कपूर ने फ्लैट के ड्राइंग रूम में खुद को गोली मार कर की आत्महत्या:देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

सुरक्षा गार्ड की बड़ी लापरवाही से लिफ्ट मे फंसा मासूम मदद के लिए चिल्लाते हुए का देखें वायरल वीडियो

Ajit Sinha

50 लाख की रंगदारी ना देने पर व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने वाला गोगी-दिनेश कराला-योगेश टुंडा गैंग का शूटर गिरफ्तार ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x