Athrav – Online News Portal
नोएडा

दूसरे राज्यों से दिल्ली में आने वाले ट्रकों के प्रवेश पर रोक, कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाला कालिंदी कुंज बॉर्डर पर आज सुबह से ही कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जाम लगने का कारण है दिल्ली में ट्रैकों की एंट्री बंद होना. प्रदूषण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद दिल्ली सरकार ने 21 नवंबर तक दूसरे राज्यों से दिल्ली में आने वाले ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है.जिसके कारण लोगों को समय से जानकारी नहीं मिल पाई जिसके कारण कालिंदी कुंज बॉर्डर पर ट्रकों और भारी वाहनों का जमावड़ा हो गया जिससे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

तस्वीरों में आप देख सकते हैं, कि कैसे नोएडा से दिल्ली को जोड्ने वाले कालिंदी कुंज बॉर्डर पर गाड़िया जाम में फंसी हुई है.दिल्ली आने व जाने वाले लोग इस जाम में जूझते दिखे. दरअसल,दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाले ट्रकों पर रोक लगा दी गई है.दूसरे राज्यों के ट्रक जब दिल्ली की सीमा पर पहुंचे तो उन्हें इस प्रकार की जानकारी दी गई. इस के बाद ट्रकों को वहीं खड़ा कर दिया गया.इससे पीछे से आने वाले वाहनों निकलने में दिक्कत होने लगी।जिस कारण कालिंदी कुंज बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जाम में सैकड़ो की संख्या में गाड़ी फंस गई और गाड़ी में बैठे लोग बेहद परेशान नजर आ रहे.वही मौके पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस मौके पर है और जाम खुलवाने जुटी है. दिल्ली बॉर्डर के पास लगी रोक का परिणाम यह रहा कि देखते ही देखते करीब पांच किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई.दिल्ली में जरूरी सामान के ट्रकों के प्रवेश को ही अनुमति दी गई है.इसमें सब्जियां, फल, दूध, अनाज, अंडे, बर्फ, खाने के सामान, पेट्रोलियम उत्पाद आदि जैसे महत्वपूर्ण सामान के टैंकर शामिल हैं.ट्रकों के प्रवेश पर रोक के आदेश के बाद लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।

Related posts

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास के अवसर जेवर में जश्न का माहौल को बदरंग बनाते होर्डिंग और पोस्टर

Ajit Sinha

ससुराल वालो के ताने और दबाव के कारण, रानी ने नवजात को किया था चोरी, बच्चा सकुशल बरामद

Ajit Sinha

फ्रूटी के पेपर से स्ट्रॉ बनाने वाली कम्पनी में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 15 गाड़ियों की मदद से आग पर पाया काबू।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x