Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के 4 इंस्पेक्टरों सहित 11 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में सीपी राकेश आर्य ने दी शुभकामनाएं


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज शुक्रवार को फरीदाबाद पुलिस प्रशासन  के 11 सदस्यों का विदाई समारोह का आयोजन पुलिस कमिश्नर  कार्यालय सेक्टर 21 सी,किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर, डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, हेड क्लर्क चंद्रभान वेलफेयर इंस्पेक्टर रामनिवास, सब इंस्पेक्टर महेश, आरटीआई सब इंस्पेक्टर रामकुमार, सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य ब्रांच के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता  ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में सेवा देने वाले इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर रमेश कुमार, सतबीर सिंह व भगवान सिंह, सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, रोहताश, भारत सिंह, रमेश कुमार व जगराम, हवलदार पूरन लाल तथा सिपाही रघुबीर सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पुलिस कमिश्नर  कार्यालय में बतौर आईटी सेल इंचार्ज थे जिन्होंने अपने कार्यालय में काफी सकारात्मक बदलाव किए। पुलिस चौकी सेक्टर 14 में इंचार्ज रहते हुए उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की बहुत सहायता की और उनकी देखभाल और स्वास्थ्य के लिए सराहनीय कार्य किया जिसे देखते हुए हिमाचल के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने चौकी में आकर उनके सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने पशु पक्षियों की देखभाल के लिए भी बहुत अच्छे कार्य किए हैं। इसके अलावा उनके अच्छे कार्यों के लिए उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा 205 बार प्रशंसा पत्र प्राप्त किया है। पुलिस कमिश्नर  ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने सारी उम्र अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में लगा दी और अपने आप को देश सेवा में समर्पित कर दिया। अब रिटायर होकर आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत करें। पुलिस विभाग में कार्यरत रह कर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए वह इनका  धन्यवाद करते हैं। पुलिस कमिश्नर  ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और उन्हें यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो वह बेझिझक अपनी पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस परिवारों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा और हमें अपने पुलिस परिवार की मदद करने में बहुत खुशी होगी।। सीपी ने सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी।
 

Related posts

फेसबुक दोस्त से उपहार भेजने और कस्टम अधिकारी बनकर लाखों ठगी करने के जुर्म में 3 नाजीरियन को किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जिला प्रशासन की सजगता व सतर्कता के फलस्वरूप शांतिप्रिय ढंग से संपन्न हुआ मतदान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में सरस्वती ई-कंटेंट डेवलपमेंट सेंटर का शुभारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x