Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला सिरफिरा एग्जीक्यूटिव ‘सिजर अटैकर’ गिरफ्तार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली 58 पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाने वाले एक सिरफिरे ‘सिजर अटैकर’ को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपित  सुनसान सड़कों पर स्कूटी से जाता था और राह चलती महिलाओं पर पीछे से कैंची से हमला कर फरार हो जाता था। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से इस शातिर अपराधी को दबोच लिया है। पुलिस की गिरफ्त में खड़ा आरोपित  अंकित वर्मा नोएडा की एक निजी कंपनी में 6 साल से एग्जीक्यूटिव कार्यरत है, मूलत बिहार का रहने वाला है जो  इस समय प्रगति विहार, खोड़ा कॉलोनी रह रहा था. एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया. कि अंकित वर्मा एक सनकी किस्म का इंसान है, जो सुनसान रास्तों पर आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर अपनी स्कूटी से उनके पास पहुंचता था और पीछे से कैंची मार कर भाग जाता था।
एडिशनल डीसीपी नोएडा ने बताया कि थाना सेक्टर-58 में शिकायत ले कर पहुंची दो महिलाओं ने पुलिस को एक खौफनाक आपबीती सुनाई। महिलाओं के मुताबिक, जब वे सेक्टर-55 रोड से अपने घर लौट रही थीं, तभी पीछे से एक स्कूटी सवार आया और उनकी कमर के नीचे कैंची से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलते ही सेक्टर-58 पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ित महिलाओं का मेडिकल कराया और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दीं। पुलिस ने टीम बनाकर आरोपित  की तलाश शुरु कर दी आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने सेक्टर-55/56 के मध्य रोड से आरोपित  को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित  अंकित वर्मा के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और वो कैंची भी बरामद कर ली है, जिससे वह वार करता था। फिलहाल पुलिस ने इस सिरफिरे को जेल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: टाउन पार्क के निकट 35 वर्षीय शख्स की लाश मिल ने से पूरे इलाके में फैली सनसनी-मर्डर का केस दर्ज।

Ajit Sinha

यू ट्यूबर की रिहाई की मांग को लेकर बिहार का युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा और की नारेबाजी-रेस्क्यू का वीडियो देखें

Ajit Sinha

पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद दो गुट आपस में भिड़े, एक- दूसरे किया पथराव, 6 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x