Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बंद मकान में मिला 15 वर्षीय नाबलिग का शव,  शरीर पर चोट के निशान हैं, इसके पीछे कोई खौफनाक साजिश है… पुलिस जांच में जुटी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के रोही गांव से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पिछले कुछ दिनों से लापता 15 वर्षीय नाबालिग मासूम गोपाल का शव एक बंद मकान से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जेवर कोतवाली पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच तेज कर दी है।ये तस्वीरे 15 वर्षीय नाबालिग गोपाल की है जो पिछले कुछ दिनों पहले लापता हो गया था. अब उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लापता गोपाल की तलाश कर रही पुलिस को उसका शव गांव के ही एक बंद पड़े मकान में मिला है। शरीर पर चोट के निशान हैं, जो सीधे तौर पर हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं।
गोपाल की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के रोही गांव का है। यहाँ रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग गोपाल अचानक लापता हो गया था। पिता ने काफी तलाश करने के बाद थाने में गोपाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे,  तभी पुलिस को सूचना मिली कि गांव के ही एक बंद पड़े मकान के अंदर एक लाश पड़ी है। जब पुलिस दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई, तो वह शव किसी और का नहीं बल्कि लापता गोपाल का ही था।गोपाल के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे परिजनों और पुलिस को पक्का अंदेशा है कि गोपाल की बेरहमी से हत्या की गई और पहचान छुपाने के लिए शव को इस खाली और बंद पड़े मकान में फेंक दिया गया। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं, जो आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। वहीं, शक के आधार पर पुलिस ने कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है।इस घटना के बाद से रोही गांव के लोगों में भारी गुस्सा और खौफ का माहौल है। आखिर 15 साल के मासूम गोपाल से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है? क्या यह आपसी रंजिश का मामला है या फिर इसके पीछे कोई और खौफनाक साजिश है? पुलिस के दावों के मुताबिक, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Related posts

सबसे बड़ी चोरी के मामले में दस हज़ार का इनामी अरेस्ट दो किलो सोने की दो ईंट सहित 3.26 करोड़ के सामान बरामद।

Ajit Sinha

पीएस कंझावला पुलिस और कुख्यात गैंगेस्टर गौरव के बीच हुई ताबड़तोड़ गोला बारी में पुलिस की दो गोली उसके पैरों में लगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज 25000 रूपए के एक ईनामी मोस्टवांटेड अपराधी को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x