Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

पुलिस मुठभेड़ में गोली लागने घायल 25 हज़ार का इनामी बदमाश टिंकू गिरफ्तार-देखें वीडियो

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक- 3 पुलिस ने लूट, चोरी  और जानलेवा हमला में  वांछित चल रहे 25 हज़ार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से बिना नंबर की स्पेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद की  है। 

पैर में गोली लगने से घायल बदमाश टिंकू को पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाती हुई। एडीसीपी कानून व्यवस्था इलामारन ने बताया कि थाना प्रभारी को ईकोटेक-3 अपने पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।  इसी दौरान एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति वहां से गुजरा।  पुलिस ने जब पुलिस ने उसे रोक कर जांच करनी चाहिए तो मोटर साइकिल तेज गति में बढ़ाते हुए भागने लगा।  पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और गांव खैरपुर गुज्जर के क्षेत्र में उसकी मोटर साइकिल डिस -बैलेंस हो गई और वह वहां से पैदल ही भागने लगा जब पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम फायरिंग करते हुए भागा, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली पैर में लग गई और वहीं पर गिर पड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। 

एडीसीपी ने बताया कि टिंकू लूट चोरी हत्या के प्रयास के 11 मुकदमे दर्ज है और उस पर 25 हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया है। पुलिस ने टिंकू से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटर साइकिल तमंचा बरामद किया है।

Related posts

सुपरटेक इको विलेज 2 सोसाइटी में उल्टी-दस्त का कहर से मचा हड़कंप, 200 से ज्यादा लोग हुए बीमार

Ajit Sinha

अखंड अष्टयाम सेवा समिति द्वारा आयोजित अखंड अष्टयाम के  कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगों ने शिरकत की, देखिए वीडियो।   

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बैंकों को करोड़ों रूपए का चुना लगाने वाले एक शख्स को किया अरेस्ट 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!