Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लालच में और अवैध संबंधों के विरोध में भाई ने अपनी बहन का गला घोट दिया-मौत -अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के कोतवाली 39 क्षेत्र के सदरपुर गांव से करवा चौथ के दिन गायब हुई मनीषा उर्फ मिनी का शव बागपत पुलिस को सिसाना गांव की शमशान घाट से सूटकेस में जली अवस्था में मिला।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिले सबूत के सहारे पुलिस हत्यारों तक पहुंची। कड़ी पूछताछ के बाद मनीषा की भाभी शिखा ने कबूल किया कि मनीषा की हत्या मनीषा के भाई और उसके पति मनीष और बॉयफ्रेंड पवन ने मिलकर की थी। मनीषा की हत्या करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लालच में और अवैध संबंधों के विरोध में की गई थी।

मनीषा ने अपने भाभी और उसके प्रेमी पवन की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना ली थी और भाभी के डिलीट करने के कहने के बावजूद भी वह उसे डिलीट नहीं कर रही थी। मनीषा का भाई मनीष 4 करोड़ की प्रॉपर्टी को हासिल करने के लिए अपनी पत्नी के बुने जाल में फंस गया था। अपने हाथों से ही अपनी बहन का गला घोट दिया था। भाभी शिखा के बॉयफ्रेंड पवन ने अपने एक जानकार की गाड़ी मांग कर शव को ठिकाने लगाया था। जिसे बागपत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

Related posts

फरीदाबाद: 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलदीप कुमार ने संभाला डीसीपी एनआईटी का पदभार

Ajit Sinha

व्यापारी को बलात्कार के झूठे केस में फंसा कर 20 लाख मांगने वाली पीड़िता सहित 3 लोग अरेस्ट 

Ajit Sinha

ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कॉस्टेबल प्रेम को ब्लेक मेल करके उससे 1 लाख रूपए नगद लेते हुए तीन लड़कों को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x