Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद:कॉमनवेल्थ खेलों में मानव रचना के छात्रों का डंका,शूटिंग में छाए मानव रचना के एमबीए छात्रडबल ट्रैप शूटिंग में श्रेयसी सिंह ने लगाया निशाना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के छात्रों ने कॉमन वेल्थ खेलों में जीत का परचम लहराकर पूरे विश्व में नाम रोशन किया है। फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में एमबीए की छात्रा श्रेयसी सिंह ने स्वर्ण और छात्र अंकुर मित्तल ने कांस्य पदक जीता है।
श्रेयसी सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई शूटर एम्मा कॉक्स को मात देते हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के डबल ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। आपको बता दें, श्रेयसी ने स्कॉटलैंड के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स-2014 में सिल्वर मेडल जीता था। इस बार वह अपने मेडल कर रंग बदलने में कामयाब रहीं। वहीं, शूटर अंकुर मित्तल ने सातवें दिन पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। अंकुर ने 53 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। मानव रचना शैक्षणिक संस्थान को दोनों खिलाड़ियों पर गर्व है। उम्मीद करते हैं छात्र यूं ही आगे बढ़कर विश्वभर में देश का नाम रोशन करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद : उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने निवास पर गणपति उत्सव 13 सितंबर से, इस महा उत्सव में जाने माने फ़िल्मी सितारे करेगें शिरकत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन की मिलीभगत से शहर के अलग -अलग हिस्सों किए जा रहे अवैध निर्माण, जल्द ही तोड़ देंगें, आशुतोष।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजीलैंस की टीम ने आज गांव मच्छगर और दयालपुर की दो अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x