Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :विजिलेंस की टीम ने आज एक ग्राम सचिव को ठेकेदार से 11000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार,एक लाख के चेक देने के एवज में रिश्वत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज विजिलेंस की टीम ने होडल से एक ग्राम सचिव को 11000 रूपए नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं। एक लाख रूपए के चेक पास करने के एवज में उसने 11000 रूपए रिश्वत लिए थे । आरोपी शख्स को लेकर विजिलेंस की टीम फरीदाबाद सेक्टर -17 स्थित कार्यालय पर पहुंच रहीं हैं और पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर ,आरोपी ग्राम सचिव को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी जयवीर राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव गहलव निवासी श्रीचंद जोकि ठेकेदारी का कार्य करता हैं उसने होडल में एक चौपाल के रियरिंग का कार्य किया था। उसका तक़रीबन एक लाख रूपए का बिल बना था जिसका चेक बनना था। इस एवज उसने उससे 11000 रूपए रिश्वत की मांग की थी जिसका देना आज का तय हुआ था। इस बीच में ठेकेदार श्रींचंद ने विजिलेंस में शिकायत कर दी और विजिलेंस ने इस कार्य के लिए एक टीम गठित की और ग्राम सचिव अजीत निवासी गांव भिडूकी को पकड़ने हेतु अपना जाल बिछा दिया जैसे ही ठेकेदार ने उसे रिश्वत के 11000 रूपए उसके हाथ दिया और उसी दौरान ठेकेदार श्रीचंद ने विजिलेंस को इशारा कर दिया और विजिलेंस की टीम वहां पहुंच गई और रिश्वत में लिए गए 11000 रूपए नगद बरामद कर लिया। क्यूंकि दिए गए नोटों पर रंग लगे हुए थे जोकि हाथ धुलवाने के दौरान लाल दिखाई देने लगा।

Related posts

लोक आस्था और सूर्य उपासना का पर्व छठ से भक्तिमय हुआ माहौल, व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया ‘संध्या अर्घ्य’-वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्टेट विजीलैंस ब्यरो ने पर्वतीया कॉलोनी में तैनात एक पुलिसकर्मी (एसपीओ) को 11000 रूपए रिश्वत लेते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बीती रात आई तेज आंधी की वजह से कई स्थानों पर लगी भयंकर आग, बड़ी आग गांव सरूरपुर के कबाड़ी के गोदाम में लगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x