Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :मामा -भांजे ने मिलकर ट्रांसपोर्टर राकेश सिरोही की हत्या की थी और उसकी लाश को सबूत नष्ट करने के नियत से दिया जंगल में फेंक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : मुजेसर थाना पुलिस ने आज एक ट्रांसपोर्टर के हत्या के मामले में एक मामा -भांजे को गिरफ्तार किया हैं। पकडे गए हत्या के आरोपी भी ट्रांसपोर्टर हैं और दोनों के नाम राजगीर यादव व राधेश्याम हैं। मुजेसर थाना पुलिस ने इस मामले में पहले गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था और अब हत्या व सबूत नष्ट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
मुजेसर एसीपी राधे शयाम की माने तो मरने वाला शख्स राकेश सरोहा व आरोपी राजगीर दोनों ही ट्रांसपोर्टर का काम करते थे। उनका कहना हैं कि राजगीर के पास एक कंपनी का ठेका था जो बाद हट कर मृतक राकेश सिरोहा के पास आ गया। इस कारण से आरोपी राजगीर का कार्य काफी धीमा हो गया जिससे वह टेंशन में रहने लगा। उनका कहना हैं कि राजगीर ने इस बात का जिक्र अपने भांजे राधे श्याम से किया फिर दोनों मामा -भांजे ने आपस विचार की कि राकेश सिरोही से बातचीत करके उसे कहते हैं कि उस कंपनी वह ठेका छोड़ दें।
इसी सोच के साथ आरोपी राजगीर व राधे शयाम ने राकेश सिरोहा के पास गए थे और वहां पर दोनों ने उससे बातचीत की पर उसने कंपनी से ठेका छोड़ने से मना कर दिया जिससे दोनों मामा -भांजे गुस्से में आ गए और दोनों ने मिलकर राकेश सिरोही की हत्या कर दी और उसकी लाश को तावडू के पास जंगल में फेंक दिया। इसके बाद तावडू पुलिस ने उसकी शव को बरामद कर लिया और उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर, वहीँ पर दाह संस्कार कर दिया। शिकायतकर्ता सुदेश पत्नी राकेश सिरोही ने 4 अप्रैल को थाने में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि 28 मार्च को सुबह 10 बजे कंपनी में अपने काम से उसके पति राकेश सिरोही गए थे और उनसे 30 मार्च को उनसे उनकी फोन पर बात भी हुई थी इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हैं।

Related posts

फरीदाबाद: चार गिरफ्तारियां, मीडिया की एंट्री बैन जैसे फैसले एबीवीपी के प्रदर्शन से डरा प्रशासन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा सरकार लोगों को बसाने का नही बल्कि उन्हे उजाडने का काम कर रही हैं, कोंग्रेसी नेता बलजीत कौशिक

Ajit Sinha

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने यूपीएससी परीक्षा में 130 वीं रैंक हासिल करने वाली रंजीता शर्मा को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x