Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल और उसके साथियों के तीन दिनों का पुलिस रिमांड बढ़ा,मामा ने लेनदेन वाला रिकॉर्ड जलाया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :आर्थिक अपराध शाखा ने आज हजारों करोड़ों के घोटालें बाज एसआरएस ग्रुप के चेयरमेन अनिल जिंदल,विनोद गर्ग उर्फ़ मामा,दिनेश अधाना, नानक चंद तायल व बिशन बंसल को अदालत में पेश किया हैं जहां से अदालत ने तीन दिनों के पुलिस रिमांड और बढ़ा दी हैं। इससे पूर्व में पुलिस ने अदालत से पांच दिनों के रिमांड पर लिया था। इस रिमांड के दौरान आरोपी विनोद गर्ग उर्फ़ मामा ने लेनदेन वाले रजिस्टर को जलवा दिया वहां से पुलिस ने जले हुए रजिस्टर के टुकड़े और राख बरामद कर ली हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ओरिएंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स के 13500 चेक और यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के1500 चेकों का प्रसाद की तरह बांटने का पता चल सका हैं और इसमें कितने -कितने अमाउंट भरे गए हैं। इसका अभी तक पता नहीं चल सका हैं। उनका कहना हैंकि घोटलेबाज अनिल जिंदल और उनके साथियों ने एक एसआरएस बिल्डमार्ट के नाम से सेक्टर -31 एसआरएस टावर के पते पर वर्ष 15 अक्टूबर -2015 को रजिस्टर करवाया था। इसके बाद उसका पता बदल कर तिगांव रोड के गांव भैसावली कर दिया गया जहां पर उनका कोई कार्यालय हैं ही नहीं। इसके बाद इस फर्म को केस्टो केयर प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म में कन्वर्ट कर दिया और लोगों को जो चेकों को बांटे गए थे बिल्डमार्ट फर्म के नाम से थे। खबर यह भी मिली हैं कि आरोपी विनोद गर्ग उर्फ़ मामा ने लेन देन वाले रजिस्टर को रिमांड के दौरान ही जलवा दिया। उनके इस रजिस्टर को उनके कोठी के पीछे के हिस्से में ही जलाया गया हैं जिसकी राख को पुलिस ने बरामद कर ली हैं। पूछताछ के दौरान अनिल जिंदल ने पुलिस को बताया कि बैंक काउन पर 1500 करोड़ रूपए बकाया हैं और उनके घर भी बैंक में गिरवी हैं। जानकारी के अनुसार तीन दिन का जो रिमांड अभी बढ़ा हैं। इनमें इन आरोपियों को
पंचकूला भी ले जाया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:मनोहर लाल की सरकार को जेजेपी ने फ्री में समर्थन नहीं दिया, बदले में मंत्री पद लिया हैं- भाजपा प्रभारी बिप्लब देव

Ajit Sinha

25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, विद्यालयों में श्रमदान होगा अनिवार्य : सीएम नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

 वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए फरीदाबाद नगर निगम का अमला आज भी सक्रिय रहा, पानी का किया छिड़काव।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x