
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग की लापरवाही के कारण ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद में अवैध चार मंजिल,रिहायशी घरों के अंदर अवैध दुकानें, अवैध कब्जे और एक्स्ट्रा कवरेज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, ऐसे में स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा,और फ्लैटों के खरीदार लोग लाखों रुपए के नीचे दबते हुए और कर्ज दार होते जा रहे है, और बिल्डरों के हाथों लूटते जा रहे है। इसे रोकने वाला कोई नहीं। क्योंकि उपरोक्त विभाग अवैध निर्माण, एक्स्ट्रा कवरेज, रिहायशी घरों में अवैध दुकानों और अवैध कब्जे पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। ऐसे में जो लोग प्रॉपर्टी माफिया के चंगुल में फंस चुके है,वे लोग ऐसे लोगों के चंगुल से कैसे बचे।

क्यूंकि उपरोक्त विभाग के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है। इस मामले में डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी से फोन पर संपर्क किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका, संभवता वो किसी कार्य में व्यस्त होंगे, के कॉल आने पर उनका पक्ष इस खबर में जोड़ दी जाएगी। इस खबर में जो प्लॉटों के नंबरों को प्रकाशित की गई है,ये सभी नंबरों को खबर के माध्यम से डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई करने की जिम्मेदारी उनकी है।

शिकायत के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के प्लॉट नंबर -2203 के नीचे पार्किंग में अवैध रूप से 5-6 दुकानें अवैध रूप से चलती आ रही है। इन सभी दुकानों पर डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद रहे नरेश कुमार ने सीलिंग की कार्रवाई कर दी थी, यह सभी दुकानें खुली कैसे, यह जांच का विषय है, जो संबंधित विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। बावजूद इसके साथ में एक और दुकान अवैध रूप से बनाई गई है, जिसमें अभी फिनिशिंग का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसके ऊपर जो मकान है, के मालिक द्वारा आगे और पीछे के हिस्से में जरुरत से कहीं ज्यादा अवैध निर्माण बना ली है, इसकी शिकायत डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद के पास पहुंच चुकी है, इसके पास विभाग की नोटिस भी पहुंच चुकी है। बावजूद इसके धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी है। नोटिस आने के बावजूद भी अवैध निर्माणकर्ता को कोई फर्क नहीं पड़ा है। क्यूंकि डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग की खौफ ख़त्म है इनके सामने। 
दूसरी, प्लॉट नंबर-2203 से पहले प्लॉट नंबर-2121 है, जो कि रिहायशी मकान है, इसके अंदर अवैध रूप से 2-3 दुकानें बना ली है, और काफी बड़ा शेड भी बना ली है, जो सड़क के ऊपर है। इस अवैध कब्जे से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है सड़क पर,जिससे यहां से गुजरने वाले दैनिक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त प्लॉट नंबर -1984 जोकि 30 फुट रोड पर है,उस पर बिल्डर के द्वारा अवैध रूप से 4 मंजिल बना ली है जबकि ऐसे प्लॉटों पर स्टील पार्किंग के साथ में 3 मंजिल बना सकते है। इसके अतिरिक्त बिल्डिंग में एक्स्ट्रा कवरेज भी की गई है। इसके अलावा में प्लॉट नंबर-2453, 2529, 1978, 2090, 2061, 761, 762 , 3490 पर बनाई गई, नई बिल्डिंगों में भी एक्स्ट्रा कवरेज की गई है। इसमें कई ऐसे नंबर-है, जिसकी शिकायत डीटीपी एनफोर्समेंट के पास पहुंच चुकी है। लोग बताते है कि डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग अवैध निर्माणों की शिकायत मिलने के बाद भी, अवैध निर्माणों के खिलाफ लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं करते, इसलिए बिल्डरों व अवैध निर्माणकर्ता और अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद है, शायद इसलिए उनके द्वारा दिए गए नोटिस के बाद भी वह लोग उनके कार्रवाई से नहीं डरते है। ये सभी प्लॉटों के नंबरों को डीटीपी इन्फोर्समेंट, फरीदाबाद के पास जांच और कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

