
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीनफील्ड रेसीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी का एक प्रतिनिधिमंडल वीरेंद्र सिंह भड़ाना, प्रधान की अगुआई में ग्रीन फील्ड कॉलोनी की बिजली की समस्या को लेकर हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से उनके निवास स्थान पर मिला। बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने उनकी बिजली से सम्बंधित समस्या नजदीक से सुना और उस पर विस्तार में चर्चा की। उनके संज्ञान में लाया गया कि ग्रीनफील्ड कॉलोनी की बिजली की आपूर्ति के लिए,कॉलोनी में 66 के. वी. का इलेक्ट्रिक सब स्टेशन बनना था। यह पिछले 10 वर्ष से अधिक से लंबित है,जबकि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार 18 करोड़ से अधिक राशि कॉलोनी के निवासियों से ली जा चुकी है। वर्ष -2013 में सब स्टेशन की अनुमानित राशि 8 करोड़ रूपए थी। इसके अतिरिक्त कॉलोनाइजर ने भी लगभग 2 करोड़ जमा किया हुआ है।

उन्हें बताया गया कि इतनी राशि लेने के बाद भी काम शुरू नहीं किया गया। हर थोड़े दिन बाद अनुमानित राशि बढा दी जाती है। इसके अतिरिक्त पिछले 10 वर्षों से ब्याज की राशि भी जुड़ चुकी है, के बाद बिजली मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने तुरंत संबंधित उच्च अधिकारियों को फोन पर आदेश दिए कि वर्तमान स्थिति से संबंधित कागज़ात लेकर हिसार में 5 जुलाई 2023 को उनसे मिलें, जिससे जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण किया जा सके।

उप- मुख्यमंत्री एवं पी डब्ल्यू डी मंत्री,दुष्यंत चौटाला से मिले
रेल अंडरपास में पानी भराव के समय निवासियों की सुविधा के लिए अन्य आवागमन मार्ग के रूप में गुरुकुल में रेल ओवर ब्रिज के शीघ्र निर्माण हेतु त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिनिधिमंडल उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी उनके निवास स्थान पर मिला और उनको याद दिलाया कि एसोसिएशन द्वारा यह मामला उनकी अध्यक्षता में हुई ग्रीवेंस कमेटी मीटिंग में एसोसिएशन द्वारा उठाया गया था और उनके द्वारा निर्णय के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है, जबकि आर्य प्रतिनिधि सभा तथा इंद्रप्रस्थ समिति के बीच ज़मीन के मुद्दे को 4 जुलाई 2022 को बड़खल की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग जिसमें एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे, सुलझा लिया गया था। उनको अनुरोध किया गया कि इस कार्य को जल्दी करवा कर ग्रीनफील्ड कॉलोनी और इस क्षेत्र के अन्य निवासियों की मदद करें। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दुष्यंत ने ज्ञापन लेकर, कहा कि वीरेंद्र भड़ाना, मैं यथास्थिति की पूरी जानकारी लेकर आपसे फोन पर बात करूंगा। इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।
मुख्यमंत्री, हरियाणा
प्रतिनिधिमंडल मनोहर लाल खट्टर के निवास पर उनसे रेल अंडरपास की समस्या के निवारण के लिए मिलने उनके निवास स्थान पहुंचा, उस समय वह कहीं जाने के लिए निकल रहे थे, अतः अपने ओ एस डी भूपेश्वर दयाल को प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की जिम्मेवारी दी। उनको बताया गया कि कष्ट निवारण समिति की मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल समस्या की जानकारी लेने स्वयं पहुंचे थे। उन्होंने तुरंत नगर निगम कमिश्नर को फोन पर अतिरिक्त मोटर पंप लगाने और बड़े साइज की पाइप लाइन डालने का आदेश दिया तथा आश्वासन दिया कि मैं मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद इस समस्या के स्थायी निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश पारित करूँगा।एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल में वी के टंडन, राजेश अरोड़ा, रतन कुमार एवं श्रीमती रेखा रस्तोगी शामिल थे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

