Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

डीसी ने सिधरावली स्थित प्रोजेक्ट में दीवार गिरने की घटना को लेकर एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में जांच कमेटी की गठित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम जिला के गांव सिधरावली में बीती रात सिग्नेचर ग्लोबल प्रोजेक्ट में दीवार गिरने की गंभीर घटना के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में सात श्रमिकों की मौत तथा चार घायल हुए।। डीसी अजय कुमार ने मामले की जांच के लिए एसडीएम मानेसर की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक समिति का गठन किया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर एक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

*कमेटी में यह अधिकारी शामिल*
गठित समिति में मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त, पटौदी, जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन), गुरुग्राम तथा कार्यकारी अभियंता-II, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क), गुरुग्राम को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि समिति घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर जिम्मेदारी तय करेगी और अपनी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करेगी। इससे पहले मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव ने मंगलवार को घटना स्थल का भी दौरा किया और घटना स्थल पर विभिन्न पहलुओं की जांच की। 

Related posts

नगर निगम की हाउस मीटिंग की अवमानना करने पर गृह मंत्री अनिल विज ने अधीक्षण अभियंता को किया सस्पेंड

Ajit Sinha

स्कूल से बाहर निकलते ही दसवीं के छात्रों और शिक्षक पर बदमाशों ने चाकुओं से किया कातिलाना हमला, कई छात्र हुए घायल

Ajit Sinha

कारपेट कारोबारी के खाली मकान में मानव कंकाल मिलने से मचा हड़कंप,डीएनए टेस्ट के भेज, जांच में जुटी पुलिस  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x