Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

नगर निगम की हाउस मीटिंग की अवमानना करने पर गृह मंत्री अनिल विज ने अधीक्षण अभियंता को किया सस्पेंड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:  हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज  ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है किसानों के साथ वार्ता चल रही है। यहां हर आदमी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। उसके लिए आप किसी को रोक नही सकते है। उनकी जो भी मांगे हैं हमारे अधिकारी उनसे बातचीत कर रहे हैं। बातचीत से जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसके बारे में बता दिया जाएगा। अनिल विज आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित गुरुग्राम में पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की बैठक लेने के उपरांत वहाँ उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।

पत्रकारों द्वारा गुरुग्राम नगर निगम में मेयर व अधीक्षण अभियंता के बीच चल रहे विवाद पर पूछे गए सवाल पर  अनिल विज ने कहा कि गुरुग्राम नगर निगम की मेयर ने उन्हें बताया है कि संबंधित अधीक्षण अभियंता से उनके कुछ सवाल थे लेकिन सवालों का जवाब देने की बजाय वे मीटिंग से उठकर चले गए। यह बहुत ही गंभीर मामला है और एक तरह से यह हाउस की अवमानना है। विज ने कहा कि उन्होंने संबंधित एसई रमेश शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दे दिए हैं।

Related posts

गुड़गांव के नागरिकों ने बिल्किस बानो के बलात्कारियों की रिहाई का विरोध किया- उन्हें वापस जेल में भेजो

Ajit Sinha

हरियाणा: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज गुरूग्राम से फरीदाबाद लौटते हुए ओवरलोड 11 डंफरों  को जब्त करवाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद/ पलवल:50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एचएसओ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x