Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

स्कूल से बाहर निकलते ही दसवीं के छात्रों और शिक्षक पर बदमाशों ने चाकुओं से किया कातिलाना हमला, कई छात्र हुए घायल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली के आदर्श नगर  स्थित एक स्कूल के दसवीं के छात्रों पर परीक्षा देकर बाहर निकलते ही उनके ऊपर दर्जनों बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ किया हमला।  इस कातिलाना हमले में  अशफाक नामक छात्र को कई चाकू  लगने की वजह  से  गंभीर रूप से घायल गया है जिसको इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक होने की वजह से उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है, वही बीच-बचाव कराने के लिए आए  दूसरे छात्र मनीष और नितिन पर भी बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया।   

बताया जा रहा है कि बीच-बचाव कराने के लिए आए हुए अध्यापक पर भी बदमाशों  ने हमला किया ,फिलहाल छात्र अशफाक की हालत नाजुक है और उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है वहीं दूसरे अन्य दसवीं के 2 छात्रों की परीक्षा देकर बाहर निकले थे उन पर चाकू से हमला किया। बीच-बचाव कराने आए थे, जिसकी वजह से उन पर भी कातिलाना हमला किया गया है इनमें एक नाम नितिन और दूसरे का मनीष है इसका अभी  इलाज चल रहा है।

इस पूरे मामले में बताया जा रहा है कि आज सुबह आदर्श नगर  इलाके में स्कूल से बाहर परीक्षा देकर जैसे ही दसवीं के छात्र बाहर निकले दर्जनों बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।  छात्रों का कहना है कि उन्हें पहले कभी यहां पर नहीं देखा है

उन्होंने बाहर निकलते ही छात्रों पर चाकुओं से हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने के लिए जो भी छात्र या शिक्षक आया बदमाशों ने उन पर भी  हमला किया , फिलहाल थाना आदर्श नगर पुलिस इस पूरे मामले में आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और आरोपितों  की तलाश में जुट गई है।

Related posts

एनसीबी कण्ट्रोल रूम को 9050891508 पर दें गुप्त सूचना, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा न करने की शपथ ली-श्रीकांत जाधव

Ajit Sinha

सीएम फ़्लाइंग, फरीदाबाद की टीम ने शराब की पेटियों से भरे दो ट्रकों को पकड़ा ,1200 पेटियां अवैध शराब की बरामद-वीडियो

Ajit Sinha

दिल्ली विश्वविद्यालय के अपने वित्तपोषित 12 कॉलेजों के लिए दूसरी तिमाही में भी जारी किए 100 करोड़ रूपये

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x