Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 50 गज जमीन पर पत्नी ने किया कब्ज़ा तो पति ने गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी, पकड़ा गया।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पत्नी की गोली मार कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने आज मंगलवार को आरोपित पति को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम दिलीप यादव है, ये सनसनीखेज वारदात गत 20 फ़रवरी-2026 को शिव एन्क्लेव पार्ट-1, पल्ला , फरीदाबाद में घटित हुई थी। इस मामले में थाना पल्ला, फरीदाबाद में हत्या सहित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार विक्रम सिंह निवासी शिव एन्क्लेव पार्ट-2 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 वर्ष पहले उसकी बेटी संगीता (32) ने दिलीप यादव के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद पति- पत्नी का आपस में पारिवारिक विवाद हो गया। आरोपित शिकायतकर्ता की बेटी के साथ मारपीट करता था, जिसपर उन्होंने दिलीप यादव के विरूद्ध साकेत कोर्ट, दिल्ली में तलाक व मारपीट का दावा डाला हुआ था और उस की बेटी दिलीप से अगल रह रही थी।

उसी की रंजिश रखते हुए आरोपित ने गत 20 फरवरी को उसकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या से संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और मामले का अनुसंधान अपराध शाखा डीएलएफ, फरीदाबाद को सौंपा गया।

उनका कहना है कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर सोमवार ,2 मार्च को दिलीप यादव पुत्र राजेंद्र राय निवासी स्थाई गांव पैगा चाँदपुरा थाना भेल्दी, जिला छपरा बिहार हाल मकान न. 279 गली न. 19 शिव एन्क्लेव पार्ट-2 थाना पल्ला जिला फरीदाबाद को मेवला महाराजपुर रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित दिलीप ने संगीता के साथ वर्ष 2011 में लव मैरिज की थी। वर्ष 2022 से आरोपित का उसकी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। जिस संबंध में तलाक व खर्चे का मामला दिल्ली कोर्ट में चला हुआ था। आरोपित ने शिव एन्क्लेव पार्ट-1 मे एक 80 गज का प्लॉट अपनी पत्नी के नाम पर लिया था।

उसकी पत्नी ने अपने परिवार के साथ मिलकर मकान/प्लाट पर अपना कब्जा कर लिया था और आरोपित को प्लाँट/मकान से बाहर निकाल दिया था। इसी की रंजिश रखते हुए उसने गत 20 फरवरी को अपनी पत्नी पर तीन राउंड फायर किए, जिससे उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। आरोपित को अदालत में पेश कर 6 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Related posts

हरियाणाः डीजीपी मनोज यादव के सभी सीपी और एसपी को आदेश, लॉकडाउन को सख्ती से लागू कर सख्त कार्रवाई करें। 

Ajit Sinha

सीपी ओ.पी सिंह की दावे की खुली पोल, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुजर के करीबी आकाश गुप्ता की फ़ॉर्चूनर गाडी हुई चोरी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने आज 8 इंस्पेक्टरों और दो सब इंस्पेक्टरों, कई एसएचओ को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x